{"_id":"5ff2fdfe8ebc3e3bb529432d","slug":"coronavirus-new-strain-nigeria-scientist-study-coronavirus-variant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना के और भी नए स्वरूप आने वाले हैं सामने, नाइजीरियाई वैज्ञानिक ने चेताया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना के और भी नए स्वरूप आने वाले हैं सामने, नाइजीरियाई वैज्ञानिक ने चेताया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक आठ करोड़ 55 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए रूप ने दुनिया को एक अलग ही चिंता में डाल दिया है। वायरस का ये नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक संक्रामक बताया गया है। इससे कई लोग संक्रमित भी हो चुके हैं। अब नाइजीरिया के एक वैज्ञानिक ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने और भी चिंता बढ़ा दी है। नाइजीरियाई वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना वायरस के अभी और कई नए स्वरूप सामने आएंगे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरस के अलग प्रकार (वैरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओमिलाबू का कहना है कि ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के जो नए स्ट्रेन पाए गए हैं, वो नाइजीरिया में पाए गए स्ट्रेन से अलग हैं। उन्होंने कहा, 'वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा, क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
'अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र' द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नाइजीरिया में कोरोना संक्रमण के 89,163 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,302 लोगों की मौत हो चुकी है। ओमिलाबू ने कहा कि नाइजीरिया में संक्रमण के नए मामले बढ़ तो रहे हैं, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यहां लोग वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ओमिलाबू का कहना है कि यह जानने के लिए अभी और शोध की जरूरत है कि क्या संक्रमण के पहले से भी अधिक तेजी से फैलने का कारण देश में मिला इसका नया स्वरूप है या नहीं। वैज्ञानिक ओमिलाबू 'लागोस यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड टीचिंग हॉस्पिटल' में 'सेंटर फॉर ह्यूमन एंड जूनोटिक वायरोलॉजी' के निदेशक हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।