भारत में कोविड से स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 97.24 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को कुल 13 हजार 255 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक देश में एक करोड़ सात लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हालांकि इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। यहां ब्रिटेन से लौटे कई लोग वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। एम्स के डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ये आशंका जताई है कि भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक हो सकता है। यह नया स्ट्रेन कितना खतरनाक है, इसपर मौजूदा वैक्सीन काम करेगी या नहीं, इस नए स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं? अमर उजाला से खास बातचीत में दिल्ली स्थित एम्स के प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं, जो आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है।
{"_id":"6034ed3b831f82669813b713","slug":"coronavirus-new-strain-in-india-covid-19-new-variant-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कितना खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन और इसके लक्षण क्या हैं? डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही से जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कितना खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन और इसके लक्षण क्या हैं? डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही से जानें सबकुछ
Tue, 23 Feb 2021 05:28 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
नए कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
- डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही कहते हैं, 'यह कोरोना वायरस का म्यूटेटेड स्ट्रेन है, इसलिए यह अधिक संक्रामक और जानलेवा है। यह और अधिक तीव्रता से फैलने वाला नजर आ रहा है। आपने देखा होगा कि लंदन में मृत्यु दर काफी बढ़ गई थी। पिछले मार्च से लेकर अब तक वहां पर सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले देखने को मिले। ये सब नए स्ट्रेन की वजह से ही हुआ।'
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नए स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं और ये पुराने स्ट्रेन से कितने अलग हैं?
- डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'इस नए म्यूटेटेड स्ट्रेन के लक्षण लगभग पुराने लक्षण (बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, स्वाद और गंध न पता चलना, आदि) जैसे ही हैं, लेकिन इसमें बुखार ज्यादा तेज आता है और खांसी भी बढ़ कर आती है यानी मरीज ज्यादा खांसता रहता है। इसके अलावा स्वाद और गंध न पता चलने की समस्या भी अधिक तीव्रता के साथ नजर आई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नए स्ट्रेन पर मौजूदा वैक्सीन काम करेगी या नहीं?
- डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'जिनको पहले कोरोना हो चुका था, वह भी इस नए म्यूटेटेड स्ट्रेन के कारण दोबारा से संक्रमित हो रहे हैं। पहले बनी एंटीबॉडी इसपर काम नहीं करेंगी। चूंकि यह वायरस का म्यूटेटेड स्ट्रेन है, इसलिए इसपर मौजूदा वैक्सीन भी ज्यादा कारगर सिद्ध नहीं हो रही है। हालांकि अच्छी बात ये है कि जो हमने वैक्सीन तैयार की है, उसे इस म्यूटेटेड स्ट्रेन के खिलाफ भी अलग से बनाया जा सकता है।'
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नए स्ट्रेन से बचाव के उपाय क्या हैं?
- डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर बहुत ज्यादा जरूरत न हो तो घर से बाहर न जाएं और अगर जाएं तो मास्क जरूर पहन कर जाएं, क्योंकि यह 95 फीसदी तक कोरोना से बचाव कर सकता है। इसके अलावा हाथ धोने और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियमों का भी पालन करें।'