{"_id":"5eca84690a9cd80c6f7b1fd7","slug":"coronavirus-is-killing-far-more-young-people-brazil-covid-19-death-toll-data-raised-concern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं को शिकार बना रहा है कोरोना, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ब्राजील में बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं को शिकार बना रहा है कोरोना, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ब्राजील में कोरोना संक्रमण से मौत
- फोटो : Daily Mail London/EPA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। इससे प्रभावित होने वाले देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है। अमेरिका के बाद लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शुरुआत से हो रहे अध्ययनों में यह बात सामने आ रही थी कि यह कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है और इसलिए संक्रमण के शुरुआती दौर में ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हुई। लेकिन ब्राजील में जिस तरह कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़े हैं, उनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है।
2 of 6
coronavirus in brazil
- फोटो : social media
ब्राजील में संक्रमित 3.49 लाख के पार हो चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 22 हजार पार कर चुकी है। युवा आबादी वाले इस देश में कोरोना का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर ही हुआ है। दुनियाभर में अब तक इस बीमारी से संक्रमित लोगों में बुजुर्ग सबसे ज्यादा है, जबकि बच्चों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
3 of 6
coronavirus in brazil
- फोटो : Daily Mail London/EPA
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आपात निदेशक माइक रयान के मुताबिक, कोरोना को लेकर कई देशों में चिंता है लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा ब्राजील प्रभावित है। डब्ल्यूएचओं की गाइडलाइन में कहा गया था कि कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ सकता है, इसलिए उनका खास ख्याल रखने की जरूरत बताई गई है। लेकिन ब्राजील में स्थिति अन्य देशों से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
coronavirus in brazil
- फोटो : Daily Mail London/EPA
द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, ब्राजील में कोरोना का असर बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं पर हो रहा है। ब्राजील में कोरोना संक्रमण से मरने वाले युवाओं का आकंड़ा अन्य देशों की तुलना में अधिक है। ब्राजील के आंकड़े इन दावों को गलत साबित करते हैं कि कोरोना वायरस ज्यादातर बुजुर्गों के लिए घातक है।
विज्ञापन
5 of 6
कोरोना वायरस
- फोटो : PIB
बताया जा रहा है कि ब्राजील में आधिकारिक आंकड़ों से 10 गुना ज्यादा संक्रमित हैं। 20 से 29 आयुवर्ग और 30 से 39 आयुवर्ग के लोगों में सबसे अधिक संक्रमण फैला है। यह 60 से 69 आयुवर्ग वाले बुजुर्गों की तुलना में लगभग दोगुना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।