कोरोना वायरस ने पूरी तरह से लोगों की जिंदगी बदल कर रख दी है। चूंकि अब नवरात्र चल रहे हैं, ऐसे में कई जगहों पर तो दुर्गा पूजा तो लगभग ना के बराबर ही हो रही है और जिन जगहों पर हो भी रही है तो वहां प्रशासन ने कोरोना से बचने के लिए लोगों से सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है और चूंकि अभी नवरात्र हैं तो कई लोग उपवास भी रखते हैं, ऐसे में यह सवाल बहुत जरूरी हो जाता है क्या उपवास रखने से भी इम्यूनिटी कम हो जाती है? आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं...
{"_id":"5f8c21208ebc3e9bcb6f19a4","slug":"coronavirus-information-in-hindi-sero-survey-immunity-covid-19-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: क्या उपवास रखने से कम हो जाती है इम्यूनिटी? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: क्या उपवास रखने से कम हो जाती है इम्यूनिटी? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Sun, 18 Oct 2020 04:43 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या व्रत रखने से इम्यूनिटी कम होती है?
- दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टर पीयूष रंजन बताते हैं, 'इम्यूनिटी कुछ दिन या हफ्तों में नहीं आती है, यह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। जिनका पहले से अच्छा खान-पान है, योग करते हैं, धूम्रपान नहीं करते हैं और कोई बीमारी नहीं है तो उपवास में उनकी इम्यूनिटी में कोई फर्क नहीं आएगा। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो समय पर दवाई लें और अगर व्रत रख रहे हैं तो जहां तक संभव हो लंबे समय तक भूखे न रहें। सात्विक भोजन लेते रहें। सबसे महत्वपूर्ण है देवी मां की उपासना घर के अंदर करें। भीड़ वाली जगहों पर न जाएं।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सीरो सर्वे क्या है, इसके क्या लाभ हैं?
- डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'सीरो सर्वे एक कम्युनिटी बेस्ड टेस्ट है, जिसके द्वारा ये पता करने की कोशिश की जाती है कि किसी विशेष स्थान पर कितने लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है। लेकिन इसमें ये नहीं पता चलता है कि व्यक्ति अभी भी पॉजिटिव है या नहीं। सीरो सर्वे में ये देखने की कोशिश करते हैं कि किसी कम्युनिटी में कभी या वर्तमान में कितने लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कौन से सैनिटाइजर का उपयोग करना ज्यादा अच्छा है?
- डॉ. पीयूष रंजन के मुताबिक, 'जिस सैनिटाइजर में 70 फीसदी तक अल्कोहल हो, उससे ही वायरस नष्ट हो सकता है। जब भी सैनिटाइजर खरीदें, उस पर अल्कोहल की मात्रा जरूर देख लें।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर किसी को लक्षण नजर आ रहे हैं तो कितने दिन पर कोरोना टेस्ट कराना चाहिए?
- डॉ. पीयूष रंजन बताते हैं, 'अगर कोई संक्रमित के संपर्क में आया है और लक्षण दिख रहे हैं तो पांच से दस दिन के अंदर यानी आठ दिन के बाद कोविड जांच करा लें। इस बीच अगर एसिम्प्टोमेटिक हो जाते हैं, यानी पहले लक्षण थे और फिर लक्षण खत्म हो गए तो कुछ दिन आइसोलेशन में रहें। अगर लक्षण हैं तो तुरंत जाकर अपना टेस्ट कराएं, ज्यादा इंतजार न करें।'