देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन लाखों की संख्या में बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के तीन लाख 86 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 3,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालात ये हैं कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और न ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, जिससे कि मरीजों की जान बचाई जा सके। हालांकि बहुत सारे मरीज ऐसे भी हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि होम आइसोलेशन में घर पर कौन-कौन से मेडिकल किट (उपकरण) रखें, जिससे कोरोना में मदद मिल सके। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...
{"_id":"608bd5dc8ebc3e47792b878e","slug":"coronavirus-in-india-update-covid-19-medical-kit-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: होम आइसोलेशन में हैं मरीज, तो घर पर जरूर रखें ये मेडिकल किट, होगा फायदा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: होम आइसोलेशन में हैं मरीज, तो घर पर जरूर रखें ये मेडिकल किट, होगा फायदा
Fri, 30 Apr 2021 03:37 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना कितना सुरक्षित है?
- दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'घर पर ऑक्सीजन लगाने की बात है, अगर आसपास किसी के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है तो एक दूसरे से साझा करें। वसुधैव कुटुम्बकम का पालन करते हुए एक दूसरे की मदद करें। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा से सीधे ऑक्सीजन लेकर देता है, इसमें एक बार में दो लोग भी प्रयोग कर सकते हैं। सिलेंडर रखना है तो उसे थोड़ा देखना होगा कि उससे ऑक्सीजन बहुत ज्यादा न बढ़ाएं, इससे गैस ज्यादा निकलेगी और जल्दी खत्म होगी और बार-बार रिफिल कराना पड़ेगा। इसके लिए डॉक्टर से जरूर मदद लें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
घर पर ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने के लिए क्या करें?
- डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'अगर घर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो रहा है तो सबसे पहले उल्टे लेट कर पेट और छाती के नीचे तकिया रखें और सेल्फ प्रोनिंग करें। इससे दो से तीन प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल बढ़ जाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि करीब 15-16 घंटे लगातार लेटना है, तभी असर होता है। ऐसा नहीं करना है कि आधा एक घंटा करने के बाद सीधे लेट जाएं। इसके अलावा डीप ब्रीदिंग, व्यायाम करें, स्टीम लें, नमक पानी का गरारा करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
ज्यादातर होम आइसोलेशन में हैं, ऐसे में घर पर क्या किट रखें?
- डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'इसमें सबसे पहले थर्मामीटर होना चाहिए, जिससे बुखार नापते रहें। बुखार को कम करने के लिए पैरासिटोमोल रखें। ऑक्सीजन मापने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर रखें। इसके अलावा कई मरीजों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, लेकिन ऐसे लोगों को पहले से भी ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। इसलिए एक बीपी नापने वाली मशीन भी रख सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई लोगों को जुकाम होता है तो वह उसे सामान्य सर्दी-जुकाम मानते हैं, कितना सही है?
- डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'जब बुखार 10 दिन के बाद भी नहीं उतर रहा है या फिर ऑक्सीजन सेचुरेशन कम हो रहा है, खाना नहीं खा पा रहे हैं, बार-बार उल्टी आ रही हो, सांस फूलने लगे, सुस्ती ज्यादा हो जाए, ऐसी स्थिति में अस्पताल जाकर दिखाएं।'