फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2021: क्या म्यूटेट वायरस पर भी कोरोना वैक्सीन प्रभावी है? विशेषज्ञ से जानें

Tue, 16 Mar 2021 01:34 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India mutuate virus covid 19 vaccination coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी है। दरअसल, कुछ राज्यों में संक्रमण में पिछले कुछ समय में अचानक आई तेजी के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 8700 से अधिक बढ़े हैं, जबकि बीते रविवार को इसमें 8522 और शनिवार को 4785 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। कोरोना के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान सात हजार से अधिक सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में अब तक दो करोड़ 99 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...

Coronavirus in India mutuate virus covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

लोग घर में रह कर चिड़चिड़े और तनाव से ग्रसित हो रहे हैं, क्या करें? 

  • जीबी पंत अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'अब अनलॉक-2 शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर काम से कहीं बाहर जाना है तो जाएं, दफ्तर जाएं। लेकिन जो भी नियम बताए गए हैं, उनका पालन करें। वापस आने पर पूरे कपड़े बदलें। बुजुर्गों को छोड़ कर सामान्य लोग अगर बाहर जा रहे हैं तो जाएं और नियमों का पालन करते रहेंगे तो संक्रमण की संभावना कम होगी।' 
Coronavirus in India mutuate virus covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या म्यूटेट वायरस पर वैक्सीन प्रभावी है? 

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'सभी वायरस अपना स्वरूप बदलते हैं। जब इसकी वैक्सीन लगाते हैं तो वो 100 प्रतिशत तो प्रभावी नहीं होती है, वो 70 या 80 प्रतिशत तक ही होती है। ऐसे में अगर वायरस म्यूटेट होकर भी आता है, तो शरीर में एंटीबॉडी उससे हमें बचाता है। वैक्सीन का यही फायदा है कि वायरस का अगर संक्रमण हो भी गया, तो मृत्यु दर नहीं बढ़ेगी, व्यक्ति गंभीर नहीं होगा, शरीर जल्दी रिकवर कर जाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India mutuate virus covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के बारे में क्या कुछ कहेंगे? 

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन है, जो अलग तरह से विकसित की गई है। अभी तक सभी वैक्सीन दो डोज की हैं, लेकिन इसकी एक डोज ही लगेगी। इस वैक्सीन के प्रयोग से कम समय में ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सकेगा, क्योंकि इसमें दूसरे डोज के लिए व्यक्ति को नहीं बुलाना है बल्कि उस समय में दूसरे व्यक्ति को वैक्सीन लग जाएगी। खास बात ये भी है कि इसकी प्रभाविता भी अच्छी है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India mutuate virus covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कई राज्यों में कोरोना के नए केस की संख्या बढ़ने लगी है, ऐसे में क्या कहेंगे? 

  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'एक बात ध्यान रखनी है कि अभी पूरे देश में टीकाकरण नहीं हुआ है और कोरोना इतनी जल्दी जाने वाला नहीं है। इसलिए कोरोना के खिलाफ जो नियम बनाए गए हैं, उसका पालन करते रहना है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो स्थिति एक बार फिर खराब हो सकती है। जब तक पूरे देश में वैक्सीन नहीं लग जाती है, जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। हम देख रहे हैं केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं, ऐसे में शुरुआत में जो भी बच्चों, बुजुर्गों आदि के लिए नियम बताए गए थे, उन्हें ही फॉलो करें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed