फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद भी दिखें ये पांच लक्षण, तो समझ जाएं आप हैं लॉन्ग कोविड से पीड़ित

Fri, 22 Jan 2021 03:27 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Five Long covid Symptoms You Should be Aware of
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया कोरोना महामारी से उबरने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि फिर भी संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दुनियाभर में अब तक इस वायरस से नौ करोड़ 80 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 21 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि भारत समेत कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहे हैं। भारत में तो कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनमें से अब अधिकतर लॉन्ग कोविड के लक्षणों से पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि आम तौर पर कोरोना से पीड़ित व्यक्ति दो हफ्ते में ठीक हो जाता है, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो इस बीमारी को नहीं झेल सकते हैं। द लैंसेट नामक पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, कोरोना से उबरने के बाद लोगों को लंबे समय तक ये पांच लक्षण दिखाई देते रहते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Coronavirus: Five Long covid Symptoms You Should be Aware of
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गंभीर थकान 

  • किसी भी बीमारी या वायरल संक्रमण से उबरने के बाद हमारा शरीर ठीक होने में समय लेता है और लोग अक्सर जल्दी थक जाते हैं। कोरोना से पीड़ित मरीजों के साथ भी ऐसा ही होता है। ठीक होने के बाद उन्हें गंभी थकान महसूस होती है, लेकिन दिक्कत ये है कि ये थकान छह महीने तक भी रह सकती है। आपकी थकान की गंभीरता और लंबी अवधि यह बताती है कि आप लॉन्ग कोविड से पीड़ित हैं। 
Coronavirus: Five Long covid Symptoms You Should be Aware of
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मांसपेशियों में दर्द या सूजन  

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना के संक्रमण से उबरने के बाद कई मरीजों को लंबे समय तक मांसपेशियों में दर्द या सूजन का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वायरस स्वस्थ ऊतकों पर हमला करता है जो पूरे शरीर में मौजूद होते हैं जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में दर्द, सूजन और कमजोरी हो जाती है। इस लक्षण के कारण कई लोगों में पीठ दर्द और जोड़ों में दर्द की भी शिकायत रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: Five Long covid Symptoms You Should be Aware of
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अनिद्रा 

  • कोरोना से ठीक हो चुके कई मरीजों को पर्याप्त नींद या आराम करने में भी कठिनाई होती है। शोध में यह पाया गया है कि नींद की कमी यानी अनिद्रा भी लॉन्ग कोविड का एक लक्षण है, जो कोरोना से उबरने में बाधा उत्पन्न करता है।  
विज्ञापन
Coronavirus: Five Long covid Symptoms You Should be Aware of
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां 

  • इटली के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके कुछ लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी शिकायत की है। लोग डिप्रेशन (अवसाद), स्मृति हानि (मेमोरी लॉस), पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस विकार (PTSD) और मूड विकारों से पीड़ित हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed