कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बारे में अबतक हम यही जानते आ रहे हैं कि यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित मरीज के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान निकले ड्रॉपलेट्स यानी द्रव कणों के जरिए कोरोना वायरस फैलता है। या फिर अगर ये ड्रॉपलेट्स प्लास्टिक, मेटल, कार्डबोर्ड आदि सतहों पर पड़े तो उन सतहों के जरिए भी वायरस संक्रमण फैल सकता है। अलग-अलग सतहों पर वायरस कितनी देर तक जिंदा रह सकता है, इसको लेकर भी बहुत सारे अध्ययन हो चुके हैं। लेकिन सतहों के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण फैलने को लेकर अमेरिका की राय दुनियाभर से अलग हो गई है। कुछ अन्य बिंदुओं पर भी अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी की राय ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को चौंका दिया है।
{"_id":"5edfd72eaf25760b94702410","slug":"coronavirus-does-not-spread-through-plastic-metal-surfaces-cdc-revises-guidelines-over-covid-19-transmission-by-surface","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर दुनिया से अलग अमेरिका की राय- सामान या सतहों से नहीं फैलता वायरस!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना पर दुनिया से अलग अमेरिका की राय- सामान या सतहों से नहीं फैलता वायरस!
Wed, 10 Jun 2020 08:01 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस पर अमेरिका की राय अलग
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस अधिकतर इंसानों से इंसानों में फैलता है(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
ताजा अपडेट में दावा
- अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य संस्था सीडीसी यानी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अपने ताजा अपडेट में यह दावा किया है कि कोरोना वायरस के सतहों के जरिए फैलने की संभावना नगण्य होती है। सीडीसी का दावा है कि कोरोना वायरस अधिकतर इंसानों से इंसानों में फैलता है।
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
सीडीसी की रिवाइज गाइडलाइन
- अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के ताजा दिशानिर्देश में लिखा गया है कि यह वायरस लोगों के बीच में यानी इंसानों से इंसानों में आसानी से फैलता है, जबकि इसके किसी सामान या सतह के जरिए आसानी से फैलने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
संक्रमित सामान या सतह से नहीं फैलता वायरस
- सीडीसी ने यह दावा किया है कि कोरोना वायरस दूसरे तरीकों से उतनी आसानी से नहीं फैलता है। दावा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित (contaminate) सामान या कोई अन्य सतह कोरोना वायरस के प्रसार या संक्रमण का मुख्य जरिया नहीं माना जा सकता। सीडीसी ने जानवरों को भी वायरस ट्रांसमिशन के लिए खतरा नहीं बताया है।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को शील्ड खरीदती महिला(File Photo)
- फोटो : PTI
एसिम्प्टोमैटिक मरीजों पर भी डब्ल्यूएचओ से अलग राय
- एसिम्प्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले मरीजों को शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में चुनौती बताया जाता रहा है। कारण कि लक्षण वाले मरीजों से तो लोग सावधान रह सकते हैं, लेकिन बिना लक्षण वाले मरीजों से दूरी कैसे बनाई जाए, जबकि उसके संक्रमित होने का पता ही न हो।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट किया है कि एसिम्प्टोमैटिक मरीजों से कोरोना संक्रमण का खतरा बहुत कम है। संक्रमण का ट्रेंड देखते हुए इसे बड़ा कारण नहीं माना जा सकता। लेकिन सीडीसी की इस मामले में भी अलग राय है।