फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19 Vaccine: वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में 4-5 महीने की देरी हो गई, तो क्या एंटीबॉडी बनेगी? विशेषज्ञ से जानें

Fri, 17 Sep 2021 12:08 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine 2nd dose late with in 4 to 5 month
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव पिछले कई दिनों से जारी है। कभी मामले घट कर 30 हजार के करीब हो जा रहे हैं तो कभी बढ़कर 40 हजार। कोरोना की इस वर्तमान स्थिति पर भोपाल स्थित एम्स के निदेशक डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'जहां हम कोरोना की भयंकर वेव (लहर) देख चुके हैं, वहां अब केस की संख्या 30-40 हजार के आसपास है, तो इसे सामान्य स्थिति कह सकते हैं। लेकिन हम ये नहीं कह सकते हैं बहुत अच्छी है, क्योंकि कोविड केस लगातार आ ही रहे हैं। ऐसा नहीं हो रहा है कि केस न आएं। केरल और कुछ राज्यों में केस के नंबर फ्लकचुएट (उतार-चढ़ाव) कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि कोविड नियमों का पालन करते रहें।' अगर टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 75 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दूसरी डोज लेने में काफी देर हो गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एंटीबॉडी बनेगी? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...  

corona vaccine 2nd dose late with in 4 to 5 month
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

त्योहार का सीजन है, कोरोना से बचने के लिए क्या नीति अपनाएं? 

  • डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'हमारे देश में वैसे तो साल भर कई त्योहार आते हैं, लेकिन जैसा कि दिवाली, दशहरा आदि आ रहे हैं। लेकिन जैसा कि हम न्यू नॉर्मल में आ गए हैं, तो काफी कुछ ऑनलाइन संभव है, फिर चाहे खरीदारी हो या किसी समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होना हो। आजकल तो ऑनलाइन माध्यम से पूजा भी होने लगी है। प्रसाद भी चढ़ाए जा रहे हैं और श्रद्धालु के घर तक भी पहुंचाई जा रही है। इसलिए जहां तक संभव हो, भीड़ में जाने और यात्रा करने से बचें।' 
corona vaccine 2nd dose late with in 4 to 5 month
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या हमारे देश में तीसरी लहर आ सकती है और दूसरे देश में क्या स्थिति है? 

  • डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'अगर हम दूसरे देश को देखें, तो अमेरिका में तीसरी वेव (लहर) आ गई है, इंग्लैंड में चार वेव आ चुकी हैं, ईरान में पांच वेव तक आ चुकी हैं। उसी तरह दक्षिण एशिया के देश, जैसे चीन में भी दूसरी और तीसरी वेव आ चुकी है। जहां तक भारत का है, अभी हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं है। कह सकते हैं कि वैक्सीनेशन का हमें फायदा मिल रहा है, हालांकि 75 करोड़ में ज्यादा लोगों को अभी पहली डोज ही लगी है। सरकार के मुताबिक रफ्तार को बढ़ाने पर लगातार कार्य हो रहा है। इसी वजह से भारत में तीसरी लहर के लिए ये सांत्वना हो सकता है, लेकिन निश्चितता नहीं कह सकते हैं। चूंकि अभी कोई नया वैरिएंट नहीं आया है। अभी डेल्टा केस ही आ रहे हैं और डेल्टा प्लस के केस कुछ आए हैं, लेकिन उन्हें तुरंत आइसोलेट कर लिया गया। इसलिए हमें चिंता करने के बजाय पूरा ध्यान मास्क और वैक्सीन लगवाने पर देना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona vaccine 2nd dose late with in 4 to 5 month
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन की दूसरी डोज लेने में 4-5 महीने की देरी हो गई, तो क्या एंटीबॉडी बनेगी? 

  • डॉ. सरमन सिंह कहते हैं, 'अगर किसी कारणवश दूसरी लगवाने में देरी हो गई, तो भी तुरंत जा कर लगवा लें। वैसे भी पहली डोज से बहुत ज्यादा एंटीबॉडी नहीं बनती है, इसलिए दूसरी डोज लगवानी जरूरी है। किसी भी सेंटर पर जा कर आप लगवा सकते हैं और अगर किसी सेंटर पर कोई ये कहे कि लेट हो गया है और लगाने से मना करें तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed