फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: वैक्सीन लगवाने के बाद हो गया है कोरोना, तो नजर आ सकते हैं ये चार लक्षण, ऐसे करें बचाव

Thu, 16 Sep 2021 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Sep 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
corona positive after getting covid vaccine four symptoms to identify prevention
कोविड वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : पीटीआई

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस के अब भी भारत में हजारों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपना बचाव करें और कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करें। मास्क पहनें, हाथों को साफ करें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें आदि। यही नहीं, सबसे जरूरी है कि लोग अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वैक्सीन लगाने से गंभीर संक्रमण और मौत का खतरा कम है। यही नहीं, वैक्सीन लगवा चुके जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उनमें वैक्सीन न लगवा चुके लोगों की तुलना मे अलग लक्षण हो सकते हैं। तो चलिए जानते है कि कौन से लक्षण आपको नजर आ सकते है और कैसे आप अपना बचाव कर सकते हैं।

corona positive after getting covid vaccine four symptoms to identify prevention
कोविड वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

नजर आ सकते है ये लक्षण:-

सिरदर्द हो सकता है

  • अगर आपके सिर में काफी तेज दर्द हो रहा है, तो ये कोरोना का लक्षण हो सकता है। वहीं, सिरदर्द के साथ ही आपको बुखार भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको कष्टदयी दर्द हो सकता है।
corona positive after getting covid vaccine four symptoms to identify prevention
कोविड वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

गले मे खराश हो सकती है

  • अगर वायरस ने आपके गले पर हमला किया है, तो आपके गले में खराश हो सकती है या फिर सूजन भी नजर आ सकती है। इसे कोरोना का सामान्य और प्राथमिक लक्षण माना जाता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
corona positive after getting covid vaccine four symptoms to identify prevention
कोविड वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

छींक और खांसी होना

  • वैसे तो छींकना या खांसी होना या ये दोनों होना सर्दी लगने के संकेत होते हैं। लेकिन इन्हें कोरोना का भी संकेत माना जाता है। अगर आपको लगातार खांसी हो रही है, तो ये श्वसन पथ में सूजन का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
corona positive after getting covid vaccine four symptoms to identify prevention
कोविड वैक्सीन के बाद रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Pixabay

नाक बहना

  • वैसे तो नाक का बहना मौसम में बदलाव की वजह से भी होता है। लेकिन माना जाता है कि जैसे-जैसे वायरस बढ़ता है, वैसे-वैसे व्यक्ति की नाक बहने लगती है या उसमें जमा होने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed