Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari
डॉ रेवा माहेश्वरी
अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर
डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन
अनुभव - 9 वर्ष
कई सारे कोरोना संक्रमित इन दिनों ऐसे हैं जिनमें कि कोई गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। देशभर में ऐसे मरीजों को डॉक्टरों द्वारा घर पर आइसोलेट होकर ही अपना ख्याल रखने की सलाह दी गई है। ऐसे मरीज अक्सर अपने खान-पानी को लेकर संशय में रहते हैं क्योंकि कोई उन्हें कुछ खाने की सलाह देता है तो कोई उन्हें कुछ कहता है। ऐसे में कुछ भी खाने की बजाय बहुत जरूरी है कि एक व्यवस्थित डाइट चार्ट का पालन किया जाए ताकि व्यक्ति जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। अगली स्लाइड्स से जानिए पोषण विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया ये डाइट चार्ट।
2 of 8
ये ड्रिंक पीना आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा
- फोटो : social media
सुबह 7 बजे
कोशिश करें कि दिन की शुरुआत 7 बजे के आसपास करें और उठने पर एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपके शरीर को उठते ही विटामिन सी मिलेगा। सुबह उठते ही एकदम कुछ खाने का दिल नहीं करता है इसलिए ये ड्रिंक पीना आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा।
3 of 8
दही और ओट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं
- फोटो : social media
सुबह 9 बजे
थोड़ा व्यायाम, प्राणायाम करने के बाद सुबह 9 बजे तक आपको थोड़ी भूख लग सकती है और न भी लगे तो इस वक्त तक तो आप दो रोटी, हरी सब्जी, अंडा दो पीस एवं प्लेन दही का सेवन करें। नाश्ते में आप कुछ तला-गला या बाहर का खाने का प्रयास न करें। यदि रोज आप ये सब नहीं खा पा रहे हैं तो दही और ओट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं।
4 of 8
फलों को एक जगह बैठकर न खाएं
- फोटो : Pixabay
सुबह 11 बजे
11 बजे करीब आप थोड़े-बहुत फल खाएं और कोशिश करें कि फलों को एक जगह बैठकर न खाएं बल्कि घूमते- फिरते इनका सेवन करें। फल में संतरा, अमरुद, पपीता और अंगूर खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। ये आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर काम करेंगे, साथ ही पपीते के सेवन से आपको पेट से संबंधित समस्या नहीं होगी।
5 of 8
आप रोजाना नियम से लंच ले लें
- फोटो : social media
दोपहर डेढ़ बजे
दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच आप रोजाना नियम से लंच ले लें। लंच में तीन रोटी, चावल, दाल, हरी सब्जी, सलाद और सोयाबीन बड़ी 20 पीस लें। इस लंच मेनू के पालन में लापरवाही न करें। यदि आप प्रतिदिन पूरा व्यवस्थित भोजने लेंगे तो आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी महसूस नहीं होगी और आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे।