फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना सुबह खाली पेट करें तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे अनेक फायदे

Thu, 17 Dec 2020 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Copper water benefits for body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexles

पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्यास बुझाने के अलावा पानी हमारे शरीर में कई तरह की पूर्ति भी करता है। लेकिन अगर यही पानी आप तांबे के बर्तन में रखकर पीते हैं, तो आपके शरीर को मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाएंगे। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकाले जा सकते हैं। ये पानी शरीर के कई दोषों को भी शांत करता है। यही नहीं तांबे के कई ऐसे फायदे हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है। तो चलिए आपको बताते हैं तांबे के पानी के कई अनसुने फायदों के बारे में।

Copper water benefits for body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, तांबे के बर्तन में जो पानी रखा जाता है उसे ताम्रजल के नाम से लोग जानते हैं। आम बर्तन में रखने की जगह पानी को तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए, क्योंकि इसमें रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। इसमें पानी को रखने से उसमें मौजूद कई तरह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा कई बीमारियों जैसे- पीलिया, डायरिया, डिसेंट्री जैसी कई अन्य बीमारियों में तांबे का जल काफी फायदा देता है।

Copper water benefits for body
drinking water - फोटो : pixabay

तांबे के बर्तन में रखा पानी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी में भी काम आता है, क्योंकि इस पानी को पीने से इस बीमारी से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं में भी तांबे का जल काफी कारगर साबित होता है। इस पानी को पीने से इन समस्याओं से काफी जल्द छुटकारा मिल जाता है। इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक जरूर रखें, और उसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ही हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Copper water benefits for body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम घर में पानी को साफ करने के लिए प्यूरीफायर लगवाते हैं, जिस पर काफी पैसे खर्च होते हैं। लेकिन तांबा इस महंगे प्यूरीफायर का काम करता है और पानी की अशुद्धियों को दूर करता है। इसके अलावा आपके शरीर में चाहे आंतरिक या बाहरी किसी भी तरह के घाव हो, इन्हें भरने में ये जल काफी मदद करता है। तांबे के पानी को पीने से पेट की आंतों में मौजूद गंदगी भी साफ होती है। जब आंतों की गंदगी साफ हो जाती है, तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। इसके अलावा अगर आप सुबह खाली पेट सबसे पहले तांबे का पानी पीते हैं, तो इसका फायदा भी शरीर को पहुंचता है। इससे पेट भी अच्छी तरह साफ होता है।

विज्ञापन
Copper water benefits for body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के दौर में हर कोई अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से काफी परेशान रहता है, लेकिन तांबे का जल इसे घटाने में काफी मदद करता है। किडनी, लिवर को स्वस्थ रखने में और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में भी ये जल काफी लाभदायक होता है। इस पानी को पीने से शरीर का खून शुद्ध होता है। इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं को भी ये जल दूर करने में काफी लाभप्रद है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed