फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों के सेवन से आंखों की रोशनी नहीं होती कम, मिल सकते हैं अनेक लाभ

Wed, 06 Jan 2021 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Consumption of these things does not reduce eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

आज के इस दौर में लगभग हर कोई किसी न किसी समस्या का शिकार है, जिसमें से एक परेशानी है आंखों की रोशनी का कमजोर होना। आजकल देखा जाता है कि छोटे से बच्चों तक को चश्मा लग जाता है और कई बड़े लोगों को ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उन्हें अब दूर का या फिर पास का बेहद कम दिखाई देने लगा है। ऐसे में इन लोगों को भी चश्मा लगाना पड़ता है या फिर आंखों का कोई ऑपरेशन तक कराना पड़ता है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने खानपान में शामिल करते हैं तो आंखों की रोशनी की समस्या में आपकी मदद हो सकती है।

Consumption of these things does not reduce eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, आंखें हमारे लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि अगर हमारी आंखों की रोशनी कम होगी तो ये सच में चिंता का विषय हो सकता है। इसलिए अगर हमें अपनी आंखों की रोशनी को दुरुस्त करना है तो हम इसमें हरी सब्जियों की मदद ले सकते हैं। हमारी आंखों के लिए सबसे जरूरी चीज जो हैं, वो है आयरन। वहीं, हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए हरी सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह भी दी जाती है।

Consumption of these things does not reduce eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मांसाहारी भोजन भी हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जैसे, मछली खाने से आंखों को काफी फायदा हो सकता है। मछली में हाई प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए ये आंखों के लिए तो सही मानी ही जाती है। साथ ही ये आपके बालों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसलिए कई लोग मछली का सेवन काफी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Consumption of these things does not reduce eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, अगर आप मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि इसकी जगह पर सोयाबीन खाकर ये फायदा ले सकते हैं। सोयाबीन भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे भी आंखों के लिए काफी सही माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड, सल्फर, ल्युटिन, लैक्टिन, विटामिन-बी2 और सिस्टीन मोजूद होता है। इनमें विटामिन-बी सेल के कार्य करने में काफी महत्वपूर्ण होता है। अंडे का फायदा लेने के लिए इसका सेवन करना चाहिए, ताकि आंखों की रोशनी कम न हो सके।

विज्ञापन
Consumption of these things does not reduce eyesight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हमारी आंखों के लिए विटामिन-ई काफी जरूरी होता है, इसलिए हमें इस तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए जिनसे हमें ये मिल सके। इसके लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। आप रोजाना सुबह बादाम का सेवन कर सकते हैं या पिर हफ्ते में तीन बार बादाम का दूध पी सकते हैं। इसके अलावा गाजर भी हमारी आंखों को फायदा पहुंचा सकता है। गाजर का जूस या फिर सलाद के रूप में गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी में काफी फायदा पहुंचता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed