फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बढ़ती ठंड सेहत के लिए भी बढ़ा सकती है मुश्किलें, इन गंभीर समस्याओं का रहता है खतरा, सभी करें बचाव

Sun, 08 Jan 2023 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
common health problems in winter season, paralysis and stroke risk and prevention
ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियां - फोटो : istock

देश के ज्यादातर हिस्से, विशेषकर उत्तरी भारत के राज्यों में इन दिनों ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। सर्दियों का यह मौसम सेहत के लिए कई मामलों में चुनौतीपूर्ण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इस मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का कई प्रकार से शरीर के अंगों पर दुष्प्रभाव हो सकता है। ऐस में जो लोग पहले से बीमार रहते हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।



श्वसन विकारों से लेकर हृदय की समस्याओं तक, ठंड का मौसम आपके लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे बचाव करते रहना सभी के लिए जरूरी है।

आइए जानते हैं कि इसका शरीर पर किस प्रकार से दुष्प्रभाव हो सकता है? और बचाव के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?

common health problems in winter season, paralysis and stroke risk and prevention
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : istock

हृदय स्वास्थ्य पर ठंड का असर

ठंडे मौसम का सबसे ज्यादा असर  हृदय स्वास्थ्य पर देखा जाता है। कम तापमान के कारण रक्त वाहिकाओं में संकीर्णन होने लगती है, जिससे रक्त का परिसंचरण प्रभावित होने का जोखिम रहता है। इस तरह की स्थितियों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोग या फिर तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों की समस्या है उन्हें इस मौसम में विशेष बचाव की आवश्यकता होती है। 

common health problems in winter season, paralysis and stroke risk and prevention
ठंड में लकवा का खतरा - फोटो : iStock

बढ़ जाता है लकवा का खतरा
 

सर्दियों में त्वचा के नीचे मौजूद रक्त वाहिकाएं प्रभावित होता हैं और इनमें सिकुड़न हो सकती है। यह रक्त प्रवाह को कम करने का कारण बन सकती है, जिसके परिणामस्वरूप हृदय पर रक्त पंप करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। इसके अलावा, सर्दियों में खून का थक्का जमने का जोखिम भी अधिक रहता है जिसके कारण इस मौसम में लकवा मारने के मामले अधिक देखे जाते रहे हैं।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है, इन स्थितियों को कंट्रोल में रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
common health problems in winter season, paralysis and stroke risk and prevention
अस्थमा अटैक से बचाव कैसे करें? - फोटो : Pixabay

अस्थमा अटैक का बढ़ जाता है जोखिम

अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए सर्दी का मौसम परेशानी का सबब बन सकती है। ठंड के कारण लोगों का ज्यादा समय घर के भीतर बंद कमरों में बीत जाता है, बाहरी हवा के कमी और बढ़े इनडोर प्रदूषण के कारण अस्थमा की समस्या या अटैक का जोखिम रहता है। इसके अलावा सर्दियों में हवा में शुष्की के कारण सांस लेने की समस्या भी बढ़ सकती है, जो अस्थमा और अन्य सांस रोगियों के लिए जटिलताएं बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
common health problems in winter season, paralysis and stroke risk and prevention
ठंडक से करें बचाव - फोटो : iStock

ठंड से करें बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों के लिए ठंड से बचाव करते रहना बहुत आवश्यक है।

  • शरीर को गर्म रखने के लिए पूरे शरीर को ऊनी कपड़ों से ढककर रखें।
  • बार-बार त्वचा को मॉइस्चराइज करें।
  • ठंडे पानी के सेवन से परहेज करें, हमेशा गुनगुना पानी पिएं।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें, अधिक कैलोरी वाली चीजें न खाएं।
  • नियमित रूप से घर में ही योग-व्यायाम जरूर करें।


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed