फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 साल से ज्यादा उम्र वाले हो जाएं सावधान, बुढ़ापे में परेशान कर सकती हैं ये 3 बीमारियां

Mon, 30 Sep 2019 04:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 30 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
common health issues for people over 50

बुढ़ापे में इंसान को कुछ बीमारियां सबसे ज्यादा पेरशान करती हैं। ये बीमारियां बुढ़ापे के दर्द को और बढ़ा देती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ ही इंसान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है और उसे कई बीमारियां घेरने लगती हैं। लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां है जो 50 साल से ज्यादा की उम्र के महिला और पुरुषों में सबसे ज्यादा देखी गई हैं। आइए जानते हैं वो कौन-सी घातक बीमारियां है जो 50 साल से ज्यादा होते ही इंसानों के लिए खतरा बनने लगती हैं।

common health issues for people over 50

दिल की बीमारी
सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि अमेरिका में दिल की बीमारी पहले नंबर पर है जो बुजुर्गों में सबसे ज्यादा देखी गई है। 50 साल से ऊपर उम्र होते ही इस बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है। भारतीय बुजुर्गों में यह बीमारी ज्यादा तादाद में देखी गई है।

common health issues for people over 50

सेंटर्स ऑफ डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि अमेरिका में 4 में से एक मरीज की मौत हार्ट की बीमारी से होती है। साल में दिल की बीमारी यानी हार्ट अटैक से मरने वाले मरीजों की संख्या 6 लाख 30 हजार से ज्यादा है। रिपोर्ट का कहना है कि हर 40 सेकेंड में अमेरिका में एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
common health issues for people over 50

कैंसर
सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल का कहना है कि हार्ट अटैक के बाद दूसरे नंबर पर बुजुर्गों को होने वाली बीमारी कैंसर है। अमेरिका में हार्ट अटैक के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मौतें कैंसर से होती हैं। 50 साल से ऊपर उम्र होते ही पुरुषों को लंग कैंसर का खतरा बढ़ने लगता है। वहीं, महिलाओं को इस उम्र में सबसे ज्यादा स्तन कैंसर का खतरा होता है। फेफड़े और स्तन के कैंसर के बाद पेट का कैंसर और प्रोटेस्टेट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

विज्ञापन
common health issues for people over 50

स्ट्रोक
स्ट्रोक मस्तिष्क संबंधी बीमारियों में सबसे आम है। अमेरिका में हार्ट अटैक और कैंसर के बाद सबसे ज्यादा मरीजों की मौते इसी बीमारी से होती हैं। यह बीमारी भी सबसे ज्यादा बुजुर्गों को प्रभावित करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed