फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है वो बीमारी जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर

Tue, 12 Nov 2019 06:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 12 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
chest infection Symptoms Causes and Treatment Lata Mangeshkar Chest Infection
lata mangeshkar - फोटो : social media

स्वर कोकिला लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन और निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है। डॉ. पतित समधानी उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लता के पब्लिक रिलेशन टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर उनकी हालत स्थिर बताई और कहा कि उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें वायरल चेस्ट कंजेशन की शिकायत हुई थी। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या होते हैं...


 

chest infection Symptoms Causes and Treatment Lata Mangeshkar Chest Infection
लता मंगेशकर - फोटो : pti
फेफड़े का संक्रमण एक प्रकार का श्वसन संक्रमण है। इसमें श्वसन तंत्र के नीचले हिस्से पर असर पड़ता है। इस बीमारी में गीली खांसी यानी कि बलगम के साथ खांसी होती है। सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगती है। छाती के आसपास असहज महसूस होने लगती है। बुखार के साथ ही सिर में दर्द भी इस प्रकार के संक्रमण के लक्षण हैं। इसके अलावा थकान महसूस होने और मांसपेशियों में दर्द होना भी वायरल चेस्ट कंजेशन के लक्षण हैं।
 
chest infection Symptoms Causes and Treatment Lata Mangeshkar Chest Infection
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
चेस्ट इंफेक्शन वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होता है। हालांकि इस तरह के संक्रमण के लक्षण बीमारी के प्रकार पर भी निर्भर करते हैं। अगर चेस्ट इंफेक्शन में ब्रोंकाइटिस की समस्या है तो इसकी वजह वायरस होता है जबकि निमोनिया की समस्या के मूल में बैक्टीरिया होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chest infection Symptoms Causes and Treatment Lata Mangeshkar Chest Infection
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
संक्रमण की यह बीमारी कई वजह से हो सकती है। अगर कोई छींक रहा है तो यह संक्रमण आपको हो सकता है क्योंकि बैक्टीरिया आपके भीतर भी आ सकते हैं। यह बीमारी बुढ़ापे में सबसे ज्यादा होती है क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता उम्र बढ़ने के साथ ही कमजोर होने लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed