फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या हो अगर एक महीने आप चीनी का सेवन बिल्कुल कर दें कम? यह फायदेमंद या है नुकसानदायक

Thu, 29 Jun 2023 02:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
challenge to eliminate sugar and its effects on body, why added sugar is bad for you
शुगर वाली चीजों का सेवन कम करें? - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे शरीर को जिन चीजों से सबसे ज्यादा नुकसान होता है, उनमें नमक और चीनी का अधिक सेवन प्रमुख है। अधिक मात्रा में नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर और गंभीर स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा रहता है। वहीं यदि आप अधिक चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं तो यह वजन और ब्लड शुगर दोनों को बढ़ाने वाला हो सकता है। ये दोनों चीजें पूरे शरीर के लिए हानिकारक हैं।



डॉक्टर्स कहते हैं, भले ही आपका शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है फिर भी नमक और चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें चीनी का सेवन बिल्कुल न करने की सलाह दी जाती है।

क्या हो अगर हम एक महीने चीनी का सेवन बिल्कुल कम या बंद कर दें। आइए जानते हैं कि शरीर पर इसके क्या प्रभाव हो सकते हैं?

challenge to eliminate sugar and its effects on body, why added sugar is bad for you
चीनी वाली चीजें न खाने का चैलेंज - फोटो : iStock

30 दिनों का नो शुगर चैलेंज

एक महीने तक आहार से चीनी वाली चीजों को हटाने का चैलेंज आप खुद को दे सकते हैं। इसका मुख्य लक्ष्य एडेड शुगर वाली चीजों का सेवन न करना होता है। इसके बजाय, आप पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिनमें अतिरिक्त शर्करा नहीं होती है।

प्राकृतिक शर्करा जो सब्जियों, फलों और डेयरी उत्पादों जैसे खाद्य पदार्थों में पाई जाती है वह शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं होती है। एडेड शुगर वाली चीजों में आइसक्रीम, कुकीज़, केक, कैंडी, सोडा और मीठे पेय से दूरी बनाना होता है। आइए जानते हैं कि इसका शरीर पर क्या असर होता है?

challenge to eliminate sugar and its effects on body, why added sugar is bad for you
नो शुगर चैलेंज के फायदे - फोटो : iStock

क्या वास्तव में इसके लाभ हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोई भी डाइट प्लान जिसमें एडेड शुगर की मात्रा को कम किया जाता है, उससे समग्र स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। यह सबसे पहले आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभकारी हो सकती है। मीठे खाद्य-पेय पदार्थ या फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप तेजी से अवशोषित होकर शुगर लेवल को बढ़ा देती है।

इसे कम करके आप शुगर के स्तर में काफी सुधार का अनुभव कर सकते हैं, जो डायबिटीज के कारण होने का जटिलताओं से बचाने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
challenge to eliminate sugar and its effects on body, why added sugar is bad for you
वजन कम करने के लिए कम करें चीनी का सेवन - फोटो : iStock

वजन और अन्य लाभ

आहार में अतिरिक्त चीनी के स्रोतों को कम करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर यदि आप पोषक तत्वों से भरपूर आहार के साथ चीनी की मात्रा को कम करते हैं। 30 दिनों में आप खुद को अधिक फिट पा सकते हैं।

इसके अलावा अध्ययनों में पाया गया कि शुगर वाली चीजें, विशेष रूप से हाई फ्रुक्टोज वाले खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन कम करने से लिवर से फैट को घटाने और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
challenge to eliminate sugar and its effects on body, why added sugar is bad for you
ग्लूकोज की कमी से कमजोरी का खतरा - फोटो : istock

क्या इस चैलेंज के नुकसान भी हैं?

आहार से चीनी की मात्रा को कम करने से वैसे तो कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है, जब तक आप अपने आहार में अन्य स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन जारी रखते हैं। हालांकि चीनी के साथ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से भी दूरी बनाने से आपको लो शुगर की समस्या का खतरा हो सकता है। इसमें चक्कर आने, उलझन, बेहोशी तक की दिक्कत हो सकती है। चूंकि कार्बोहाइड्रेट या चीनी, शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाते हैं, ऐसे में दोनों से दूरी बनाने से आपको कमजोरी हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 30 दिनों का नो शुगर चैलेंज आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी है बस ध्यान रखें कि आप साथ में पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन जरूर करते रहें।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed