{"_id":"5ff98c9e8ebc3e340905a733","slug":"british-prophet-warning-new-virus-will-come-from-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश भविष्यवक्ता की चेतावनी- चीन से आएगा नया वायरस, कोरोना के खत्म होने का समय भी बताया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ब्रिटिश भविष्यवक्ता की चेतावनी- चीन से आएगा नया वायरस, कोरोना के खत्म होने का समय भी बताया
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 की शुरुआत से ही कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। हालांकि, वैक्सीन आने के बाद से माना जा रहा है कि इस वायरस पर काबू पा लिया जाएगा और धीरे-धीरे ही सही लेकिन दुनिया फिर से अपने पुराने दिनों में लौट सकेगी। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसी भविष्यवाणी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि ब्रिटिश के एक लोकप्रिय भविष्यवक्ता क्रेग हेमिल्टन पार्कर ने Express.co.uk के हवाले से की है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में क्या कहा है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हैमिल्टन ने अपनी भविष्यवाणी में दुनिया को एक नए वायरस की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2021 में कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण हो जाएगा। हैमिल्टन की भविष्यावाणी के मुताबिक, टीकाकरण की प्रक्रिया के कारण एक बार फिर से लोग अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट पाएंगे। इस साल गर्मियां खत्म होने तक इस वायरस का हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि तीन मजबूत प्रतिबंधों के साथ पूरा यूनाइटेड किंगडम वायरस की गिरफ्त में रहेगा और स्कॉटलैंड पर भारी सकंट रहेगा। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम अगस्त के महीने तक इस वायरस से आजाद होगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हैमिल्टन के मुताबिक, जो लोग वैक्सीन नहीं लेंगे उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के दौरान प्रतिबंधों का सामना करना होगा। वैक्सीन से लाखों लोगों की जान बचेगी और इसमें मुख्य रोल ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन निभाएगी। इस वैक्सीन की कम कीमत और आसानी से स्टोर होने की वजह से बाजार में ये लोगों का ज्यादा भरोसा जीतने में कामयाब होगी। अपनी भविष्यवाणी मे हैमिल्टन ने कहा कि वैक्सीन कोरोना वायरस को पूरी तरह समाप्त नहीं कर पाएगी और ये वायरस एक ऐसे रूप में बदल जाएगा, जिसके बाद वैक्सीन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। साइबेरिया और अमेजन जैसे रिमोट एरिया में वायरस कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हैमिल्टन ने ये भी कहा कि कोरोना के बाद चीन में एक नया वायरस पैदा होगा। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि ये वायरस SARS-CoV-2 फैमिली से नहीं होगा और इसके तबाही मचाने से पहले ही इसे नियंत्रित कर लिया जाएगा। भले ही ये वायरस जल्द कब्जे में आ जाएगा, लेकिन विश्वभर में लोगों का गुस्सा इससे कम नहीं होगा। इस वायरस की उत्पत्ति के बारे में सच्चाई साल 2048 तक पता नहीं चलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
हैमिल्टन ने अपनी भविष्यवाणी में ये भी बताया कि कोरोना वायरस महामारी के खत्म होने के बाद दुनिया काफी बेहतर हो जाएगी और ज्यादातर लोग आध्यात्मिक रूप से सोचेंगे। हैमिल्टन की इस भविष्यवाणी चर्चा इसलिए भी हर तरफ हो रही है, क्योंकि इससे पहले नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा साल 2020 में किसी महामारी के होने का जिक्र कर चुके हैं। इसलिए हैमिल्टन की इस भविष्यवाणी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।