फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इस मौसम में शरीर के हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान, इन चीजों का सेवन है फायदेमंद

Tue, 29 Mar 2022 10:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Mar 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Body Hydration tips Consumption Of These Things Can Help In This Season
गर्मियों में हाइड्रेशन का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay

देशभर में इस समय गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। बढ़ते तापमान के साथ शरीर को इस मौसम में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। तेज धूप और लू के कारण शरीर में मौजूद पानी की मात्रा तेजी से कम होने लगती है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की स्थिति में थकान, कमजोरी, चक्कर आने, बुखार जैसी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन दिक्कतों से बचे रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना कम से कम 3-4 लीटर तक पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।



गर्मियों के मौसम में कई फल-सब्जियां भी बहुतायत में उपलब्ध होती हैं जिनका सेवन करके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है। पानी के साथ इन चीजों का भी सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। कई फल आपको न सिर्फ निर्जलीकरण की समस्या से बचाते हैं साथ ही शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की भी पूर्ति कर सकते हैं। बढ़ते तापमान के साथ शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इस बात का खास ख्याल रखें। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि पानी के अलावा और किन चीजों की मदद से शरीर को आसानी से हाइड्रेटेड रखा जा सकता है?

Body Hydration tips Consumption Of These Things Can Help In This Season
खीरा खाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Pixabay

पानी और पोषक तत्वों से भरपूर है खीरा
गर्मी के इस मौसम में शरीर के स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा को आहार में शामिल करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। खीरा में लगभग 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है, साथ ही यह शरीर के लिए आवश्यक विटामिन-के, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भी पूर्ति करने में मदद करता है। अन्य पानी से भरपूर सब्जियों की तुलना में, खीरे में सबसे कम कैलोरी होती है। आधा कप (52-ग्राम) खीरे में अनुमानित केवल 8 कैलोरी होती है। खीरा का सेवन करना वजन को नियंत्रित बनाए रखने के साथ शरीर के डिटॉक्स में भी मददगार हो सकता है।

Body Hydration tips Consumption Of These Things Can Help In This Season
सेहत का खजाना है तरबूज - फोटो : Pixabay

गर्मियों में खाएं तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज लोगों की पहली पसंद होते हैं। तरबूज न सिर्फ स्वाद के लिहाज से बेहतर हैं साथ ही शरीर के हाइड्रेशन के लिए भी इसे आप खा सकते हैं। 1 कप (154-ग्राम) सर्विंग में आधा कप (118 मिली) से अधिक पानी होता है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए और मैग्नीशियम सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह कैलोरी में भी काफी कम होता है, ऐसे में तरबूज का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Body Hydration tips Consumption Of These Things Can Help In This Season
छाछ पीने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Pixabay

छाछ है काफी सेहतमंद
बढ़ते तापमान में निर्जलीकरण की समस्या से बचाने के लिए छाछ पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। छाछ एक उत्कृष्ट पेय है क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स, विशेष रूप से पोटेशियम और पानी से भरपूर होता है। इसके एक पेय से 90 प्रतिशत से अधिक पानी प्राप्त किया जा सकता है। छाछ पीने से गर्मी के साइड इफेक्ट्स से मुकाबले और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। छाछ सहित अन्य डेयरी उत्पाद विटामिन्स और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माने जाते हैं।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed