फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bird Flu: अब इंसानों में भी फैलने लगा बर्ड फ्लू, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Sun, 21 Feb 2021 01:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu in human Avian Influenza symptoms causes and prevention in Hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

दुनिया से अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई और एक नया खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे का नाम है बर्ड फ्लू। अब इंसानों में भी इसके फैलने की बात सामने आ रही है। रूस में बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। रूस के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वेक्टर रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने बताया कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू के एच-5 एन-8 प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि उनमें से किसी में भी किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखे हैं। रूस ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसकी जानकारी दे दी गई है। 

Trending Videos
Bird Flu in human Avian Influenza symptoms causes and prevention in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे आमतौर पर बर्ड फ्लू से ज्यादातर पक्षी और मुर्गियां ही संक्रमित होती हैं, लेकिन इससे संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने पर इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं। यह बीमारी बेहद ही खतरनाक है, जिससे मौत भी हो सकती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानों में बर्ड फ्लू से संक्रमण का पहला मामला साल 1997 में सामने आया था और तब से इससे संक्रमित होने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। 

Bird Flu in human Avian Influenza symptoms causes and prevention in Hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

इंसानों में कैसे होता है बर्ड फ्लू का संक्रमण? 

  • कोरोना की तरह बर्ड फ्लू वायरस में भी म्यूटेशन होता है। एच5एन1 (H5N1) पहला ऐसा बर्ड फ्लू वायरस था, जिसने पहली बार इंसान को संक्रमित किया था। इंसानों में यह बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाले पानी के संपर्क में आने से फैलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bird Flu in human Avian Influenza symptoms causes and prevention in Hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

बर्ड फ्लू से संक्रमण का सबसे अधिक खतरा मुर्गी पालन से जुड़े लोगों को होता है, क्योंकि वो लगभग हर वक्त मुर्गियों के ही संपर्क में होते हैं। इसके अलावा संक्रमित जगहों पर जाने वाले लोगों, कच्चा या अधपका चिकन या अंडा खाने वाले लोगों के भी बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का खतरा हमेशा बना रहता है। 

विज्ञापन
Bird Flu in human Avian Influenza symptoms causes and prevention in Hindi
बर्ड फ्लू के लक्षण - फोटो : Amar Ujala

बर्ड फ्लू के लक्षण क्या हैं? 

  • खांसी 
  • गले में खराश 
  • बुखार 
  • डायरिया (दस्त) 
  • बेचैनी 
  • मांसपेशियों में दर्द 

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed