Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
शरीर के स्वस्थ रहने के लिए ब्लड का सर्कुलेशन यानी रक्त संचार का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है। अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो आप बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं, लेकिन अगर यह अनियंत्रित हो जाए तो शरीर में कई सारी बीमारियां पनपने लगेंगी। विशेषज्ञ कहते हैं कि खराब ब्लड सर्कुलेशन से दिमाग के साथ-साथ हृदय, लिवर, किडनी और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसका अलावा शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन से डायबिटीज, ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जमना और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसके लक्षणों में मांसपेशियों में ऐंठन व सुन्न होना, पाचन संबंधित समस्या, हाथों या पैरों का ठंडा हो जाना या दर्द होना आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।
सलाह: रोजाना जरूर करें इन सब्जियों का सेवन, तेज होता है ब्लड सर्कुलेशन और नहीं होती नसों की ब्लॉकेज
हरी पत्तेदार सब्जियां
- हमेशा स्वस्थ रहने के लिए लोगों को नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों, जैसे पालक, केल, पत्तागोभी आदि का सेवन करना चाहिए। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ-साथ उन्हें बढ़ाते भी हैं। इसलिए इन्हें अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें।
टमाटर
- विशेषज्ञ कहते हैं कि टमाटर खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और यह नसों की ब्लॉकेज को भी रोकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने से रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। टमाटर को आप सब्जी में डालकर, सलाद या चटनी के रूप में खा सकते हैं या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
लहसुन और प्याज
- ये दोनों ही चीजें कई मायनों में सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। रोजाना प्याज का सेवन जहां धमनियों को बंद होने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, तो वही रोजाना लहसुन खाने से भी आपको रक्त प्रवाह की समस्या से काफी हद तक बचाव होता है।
नमक कम खाएं
- विशेषज्ञ कहते हैं कि रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए नमक कम खाना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन ब्लड सर्कुलेशन पर नकरात्मक प्रभाव डालता है। दरअसल, अधिक नमक का सेवन धमनियों को सख्त बना देता है, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह रूक जाता है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से और भी कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।