{"_id":"6a263ec1f6533f5d5f0e889b","slug":"best-indian-superfoods-for-healthy-body-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Superfoods For Healthy Life: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Superfoods For Healthy Life: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
Mon, 08 Jun 2026 09:48 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:48 AM IST
सार
Indian Superfoods For Healthy Body: अगर आप देसी चीजें खाकर अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो अपने खाने में इन चीजों को अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
- फोटो : AI
Indian Superfoods For Healthy Body: आज के समय में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और विदेशी सुपरफूड्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जबकि हमारे भारतीय खानपान में ही ऐसे कई देसी सुपरफूड्स मौजूद हैं जो शरीर को संपूर्ण पोषण देने में सक्षम हैं।
ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
- फोटो : instagram
1. आंवला
- आंवला को भारतीय सुपरफूड्स का राजा माना जाता है।
- यह विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है।
- नियमित रूप से आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
- यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- आंवला शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और उम्र बढ़ने के प्रभावों को भी कम कर सकता है।
ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
- फोटो : instagram
2. सत्तू
- सत्तू भुने हुए चने से तैयार किया जाता है और इसे बिहार समेत कई राज्यों में सुपरफूड माना जाता है।
- इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- सत्तू का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
- गर्मियों में सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है।
- यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
- फोटो : Adobe stock
3. दही
- दही भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है।
- दही कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- गर्मियों में दही शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
- नियमित रूप से दही खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।
विज्ञापन
ये सुपरफूड्स बनाएंगे शरीर को मजबूत
- फोटो : Adobe Stock
4. मखाना
- मखाना एक पौष्टिक और लो-कैलोरी स्नैक है, जो प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
- यह हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है और शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
- मखाने में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
- भुना हुआ मखाना हेल्दी स्नैक के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और फिटनेस पसंद करने वाले लोगों की पहली पसंद बन चुका है।