फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Enlarged Prostate: पुरुषों में बहुत कॉमन है प्रोस्टेट की बीमारी, कहीं आपको भी तो नहीं होती है ऐसी कोई दिक्कत?

Thu, 22 Feb 2024 07:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Feb 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Benign prostate enlargement symptoms and complications enlarged prostate prevention tips
प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या - फोटो : iStock

प्रोस्टेट, पुरुषों में होने वाली बहुत कॉमन बीमारी है। 50 से अधिक आयु वाले पुरुषों में इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 60 वर्ष की आयु तक आधे से अधिक पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट की दिक्कत हो सकती है। इसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) के नाम से भी जाना जाता है। 85 वर्ष की आयु तक ये अनुपात 90% तक पहुंच जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बीपीएच के कारण प्रोस्टेट कैंसर या यौन समस्याएं होने का खतरा तो ज्यादा नहीं होता है, पर यह जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।



हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया, प्रोस्टेट की समस्या पर अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए लक्षणों पर नजर बनाए रखना और खतरे को लेकर सावधानी बरतना सभी के लिए आवश्यक है।

Benign prostate enlargement symptoms and complications enlarged prostate prevention tips
बढ़े हुए प्रोस्टेट की दिक्कत - फोटो : istock

प्रोस्टेट की समस्या के बारे में जानिए

प्रोस्टेट पुरुषों में अखरोट के आकार का एक अंग है जो आपके मूत्राशय के नीचे स्थित होता है। इसका मुख्य कार्य आपके वीर्य में तरल पदार्थ बनाना और वीर्य को मूत्रमार्ग के माध्यम से बलपूर्वक रिलीज करना है। उम्र बढ़ने के साथ आपके प्रोस्टेट का आकार बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। अगर ये दिक्कत लंबे समय तक बनी रहती है तो ये स्थिति गंभीर रोगकारक भी हो सकती  है।

चूंकि प्रोस्टेट का बढ़ना धीरे-धीरे होता है और इसमें पेशाब की दिक्कत होती रहती है, इसलिए पुरुष अक्सर सोचते हैं कि बार-बार बाथरूम जाना उम्र बढ़ने का एक स्वाभाविक हिस्सा है लेकिन अगर ये दिक्कत बनी रहती है या बढ़ती जाती है तो प्रोस्टेट की जांच कराना जरूरी हो जाता है।

आइए जानते हैं कि समय पर इसके लक्षणों की पहचान कैसे की जा सकती है?

Benign prostate enlargement symptoms and complications enlarged prostate prevention tips
प्रोस्टेट बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : pixabay

बढ़े हुए प्रोस्टेट के लक्षणों के बारे में जानिए

प्रोस्टेट बढ़ने की स्थिति में कई प्रकार की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं, जिनपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

  • पेशाब करने में कठिनाई होना।
  • पेशाब करने के लिए अधिक जोर लगाना।
  • मूत्र का प्रवाह कम होना।
  • बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता होना।
  • मूत्र का रिसाव होना (असंयमित मूत्र की समस्या)
विज्ञापन
विज्ञापन
Benign prostate enlargement symptoms and complications enlarged prostate prevention tips
प्रोस्टेट का खतरा - फोटो : istock

पेशाब की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेशाब पर कंट्रोल न रहना  बढ़े हुए प्रोस्टेट  की समस्या का संकेत हो सकता है। अचानक पेशाब महसूस होने पर पेशाब का रिसाव हो सकता है। कुछ लोगों को खांसने, छींकने या कोई भारी वस्तु उठाने पर भी इस तरह की दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी ये दिक्कत कुछ समय से महसूस हो रही है तो समय रहते किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
Benign prostate enlargement symptoms and complications enlarged prostate prevention tips
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

कैसे कर सकते हैं प्रोस्टेट की समस्या से बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या और आहार को ठीक रखकर प्रोस्टेट की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। स्वस्थ आदतें जैसे नियमित व्यायाम, वजन कम करना, सब्जियों- फल का अधिक सेवन और आहार में वसा की मात्रा को कंट्रोल रखकर आप  बीपीएच की समस्या से बचाव कर सकते है। इस तरह की स्वस्थ जीवनशैली की आदतें न सिर्फ आपको प्रोस्टेट से बचाती हैं साथ ही डायबिटीज-हृदय रोग जैसी क्रोनिक बीमारियों से भी सुरक्षित रख सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed