फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में शहद के सेवन के हैं कई फायदे, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

Sat, 09 Jan 2021 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
benefits of eating honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद हमारे जीवन में अहम रोल निभाता है। शहद का सेवन करने से हमें कई पोषक तत्व मिल सकते हैं, और इसके कई अनके फायदे हमें मिल सकते हैं। शहद में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन-बी व सी और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें इसका सेवन करने से मिल सकते हैं। यही नहीं शहद हमारी कई समस्याओं को दूर करने का भी काम बड़ी ही आसानी से करता है। गले की खराश से लेकर पेट की कब्ज तक, हर चीज में शहद बड़ा काम आता है। तो चलिए जानते हैं शहद के फायदों के बारे में।

benefits of eating honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, आज के दौर में लगभग हर कोई कोलेस्ट्रॉल की वजह से काफी परेशान रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप शहद का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में ये मदद करता है। साथ ही ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को हमारे शरीर में बढ़ाता भी है। यही नहीं, शहद का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या भी दूर होती है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है, जो हमारे बालों और त्वचा के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है।

benefits of eating honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सर्दियां आते ही हमें सर्दी-जुकाम और गले में खराश व दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में हम कई तरह के कफ सिरप पीते हैं, लेकिन इसकी जगह पर अगर आप शहद लेते हैं तो आपको आराम मिल सकता है। इस मौसम में नियमित रूप से रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करने से गले को पोषण मिलता है, जिसकी वजह से गले में खराश और सर्दी-जुकाम में काफी आराम मिल सकता है। वहीं, शहद के साथ काली मिर्च मिलाकर खाने से भी गले में आराम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of eating honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको पेट फूलने या फिर कब्ज की शिकायत है, तो आप शहद का सेवन करके इनमें आराम पा सकते हैं। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में काफी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शहद हमारे दिल का ख्याल रखने में भी मदद करता है। आप शहद में मीठी सौंफ मिलाकर ले सकते हैं, जिससे हमारा दिल मजबूत बनता है। दिल से जुड़ी बीमारियों में भी शहद को काफी कारगर माना जाता है।

विज्ञापन
benefits of eating honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोज सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से हमें अपना मोटापा कम करने में मदद मिलती है। एक अनार का रस निकालकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला लें और इसका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके अलावा खजूर में छेद करके इसमें शहद डाल लें और दिन में दो बार दो से चार खजूर खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed