फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों में काम आता है लहसुन का नमक, जानें इसके जादुई फायदों के बारे में

Wed, 27 Jan 2021 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Jan 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Benefits of eating garlic salt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जब कोई सब्जी या किसी तरह की अन्य खाने की चीज बनाते हैं, तो उसमें नमक तो जरूर डालते हैं। पराठा हो या फिर आलू गोभी, सभी सब्जियों में नमक के बिना कोई स्वाद नहीं हो सकता है। यही नहीं, जो लोग ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से ग्रस्त होते हैं, उन्हें डॉक्टर भी खाने में नमक खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने लहसुन के नमक का सेवन किया है? ये न सिर्फ हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है, बल्कि हमारे बढ़ते वजन को भी कम करने में मदद करता है। तो चलिए आपको लहसुन के नमक के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

Benefits of eating garlic salt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

हम अपने बढ़ते वजन और मोटापे से काफी परेशान रहते हैं, जिसकी वजह से हम अपने खानपान में बदलाव करते हैं। यहां तक कि हमें कई व्यायाम करने पड़ते हैं, लेकिन कई बार हमें इन सबसे भी मदद नहीं मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अपने मोटापे को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद लहसुन का नमक कर सकता है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो हमारे खाने को पचाने और हमारी पाचन क्रिया में सुधार करता है और इसी वजह से हमारा वजन नियंत्रित होता है।

Benefits of eating garlic salt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम में से कई लोग ऐसे भी हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या का सामना करते हैं। बल्ड प्रेशर बढ़ने की वजह से इन लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसमें लहसुन का नमक आपकी मदद कर सकता है। वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों को सुबह लहसुन की कच्ची कलियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये काफी कड़वी होती हैं, इसलिए कई लोग इनका सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में आप लहसुन के नमक का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of eating garlic salt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलना बेहद जरूरी है, जिसमें हमारी मदद लहसुन का नमक कर सकता है। वहीं, कई बार खानपान की कई गलत आदतों की वजह से भी हमारे शरीर में कई हानिकरक तत्व पैदा हो जाते हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम लहसुन का नमक कर सकता है। इसके अलावा इस नमक में मौजूद सल्फ अंगों को धातुओं के जहरीलेपन से बचाता है, जिससे हमारे अंगों को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए लहसुन के नमक के सेवन की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Benefits of eating garlic salt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन का नमक हमारे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी काफी मदद कर सकता है। वहीं अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का एक समान लेवल बना रहता है। लहसुन का नमक बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक तिहाई साधारण नमक के साथ एक भाग लहसुन को मिक्सी या सिल बट्टे की मदद से बारीक पीस लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को 180 डिग्री पर बेक कर लें और एक बार फिर से इसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद आपका लहसुन का नमक सेवन के लिए तैयार है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed