ज्यादातर लोग चाय या कॉफी के सेवन को सेहत के लिए नुकसानदेह मानते हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में इन्हें लेना स्वास्थ्य को लाभ ही पहुंचाता है।अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी का एक शोध कहता है कि कॉफी पीना आपकी किडनी की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। शोध की मानें, तो दिन में तीन कप कॉफी पीना सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता। कम मात्रा में चाय-कॉफी पीना नुकसान नहीं पहुंचाता। यह शरीर के लिए दवा का काम करता है। इनका कम मात्रा में सेवन, शरीर से फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है।
1-2 कप से नहीं चलेगा काम, चाहिये लंबी उम्र तो रोज पीएं इतनी चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉफी सेहत के लिए लाभकारी
कॉफी के बीज में विटामिन्स, मिनरल्स ,एंटीऑक्सीडेंट के अलावा और भी पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह एनर्जी ड्रिंक भी है। जो शरीर के मेटाबॉलिजम सिस्टम को सही रखते हैं। कॉफी में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट रुखे, झड़ते बालों को फायदा पहुंचाते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने का काम भी करते हैं। चेहरे के लिए कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे त्वचा के खुले पोर्स बंद हो जाते है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री तत्व, त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर भी करते हैं।
असरदार चाय
दिन की शुरुआत करनी हो या काम के तनाव को दूर करना हो या बात खातिरदारी की हो। सबसे पहले जिस पेय पदार्थ का नाम आता है वह है चाय। चाय भी सेहत को कई लाभ पहुंचाती है। चाय भी कई तरह की होती है। मसाला चाय, ब्लैक टी, ग्रीन टी, दूध वाली चाय आदि। अलग-अलग तरह की चाय, सेहत को अलग-अलग लाभ पहुंचाती है।
मसाला चाय एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद पॉली-फिनोल स्वास्थ्य को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे शरीर में बनने वाले फ्री- रैडिकल्स भी खत्म होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम भी करती है। चाय में लौंग डालकर पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। लौंग की चाय में सेलाइवा तत्व, मैग्नीशियम तत्व होते हैं, जो अपच की समस्या को दूर करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं।
सेहत के लिए जरूरी चाय-कॉफी
चाय या कॉफी को संतुलित या कम मात्रा में लेना, शरीर के लिए मेडिसन का काम करता है। इनमें फ्लैवोनाडॉयस पोली फिनॉल्स तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। खाना खाने के समय चाय या कॉफी नहीं लेनी चाहिए। चाय-कॉफी में टेनिन होता है, जो भोजन से आयरन अवशोषित करने की प्रकिया को बाधित करता है। चाय-कॉफी बॉडी में बनने वाले फ्री रैडिक्ल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। ज्यादा मात्रा में इन्हें लेने से नींद न आना जैसी समस्या हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले चाय या कॉफी लेना कम नुकसानदायक होता है।