फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में कर सकते हैं सफेद तिल का सेवन, मिल सकते हैं ये जादुई फायदे

Wed, 20 Jan 2021 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits of consuming white sesame in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर को गर्माहाट दे सके और हमें कई बीमारियों से कोसों दूर भी रख सके। वैसे तो इसके लिए हम ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमे फायदे दे सके। लेकिन कई लोग ये नहीं जानते कि सर्दियों में सफेद तिल का सेवन करना हमारे लिए कितना लाभकारी हो सकता है। इस मौसम में इसका सेवन किसी जड़ी-बूटी के सेवन से कम नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में सफेद तिल का सेवन नहीं करते हैं, तो आपको इसके ये फायदे जरूर जानने चाहिए। ताकि आप इसका सेवन शुरू कर सके। तो चलिए जानते हैं।

Benefits of consuming white sesame in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमारे पास इतने काम होते हैं, कि हमें पल भर सांस लेने की भी फुर्सत नहीं होती है। वहीं, कई बार हम पर इतना भार आ जाता है या किसी अन्य वजह से हमें तनाव होने लगता है और हम डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। डिप्रेशन इतनी खतरनाक बीमारी है कि कई लोग तो इसमें अपनी जान तक दे देते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में अगर आपको तनाव महसूस हो तो आप इससे सफेद तिल का सेवन करके बच सकते हैं। इमें कुछ विटामिन और कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

Benefits of consuming white sesame in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के दौर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी काफी लोगों को अपना शिकार बना रही है। ऐसे में इस बीमारी से अगर बचना है, तो इसमें आपकी मदद सफेद तिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इनका सेवन करना चाहिए। इन्हें खाने से कई तरह के होने वाले कैंसर की आशंका को ये कम करने में काफी मदद करता है। तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इस वजह से पेट का कैंसर, लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और ल्यूकेमिया जैसी गंभीर बीमारियों को होने से रोकने में सफेद तिल काफी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of consuming white sesame in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उसे हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। हर वक्त जोड़ों में दर्द रहना, मांसपेशियों का सक्रिय रूप से काम न करना, शरीर में हमेशा दर्द रहना, पीठ में दर्द जैसी कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में हम कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, ताकि हमें आराम मिल सके। लेकिन कई बार ये भी हमारी मदद नहीं कर पाती। लेकिन सफेद तिल में मौजूद डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Benefits of consuming white sesame in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम अपनी त्वचा के लिए क्या-क्या नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा को जरूरी पोषण देने का काम और इनकी नमी को बरकरार रखने में आपकी मदद तिल का तेल कर सकता है। ये हमारी त्वचा को मुलायम करने में भी कारगर होता है। इसके अलावा सफेद तिल हृहय की मांसपेशियों को सक्रिय रूप से काम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और सेलेनियम जैसे लवण इसमें हमारी मदद करते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed