फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए फायदेमंद है चुकंदर, पर ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

Fri, 19 Aug 2022 11:54 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Beetroot Benefits for Increase Iron Levels, who should not eat know side effects of beetroot
चुंकदर के साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानिए - फोटो : Istock

चुकंदर को हमारी सेहत के लिए विशेषज्ञ कई प्रकार से लाभदायक मानते हैं। चुकंदर फोलेट (विटामिन बी9) से भरपूर होता है जो कोशिकाओं को बढ़ने और बेहतर कार्य करने में मदद करता है। फोलेट रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाती है, यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, उन्हें चुकंदर के जूस के सेवन से तेजी से लाभ मिल सकता है।


 
चुकंदर से होने वाले इन फायदों के साथ क्या आप इसके साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ स्थितियों में चुकंदर का सेवन करना आपकी सेहत से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। विशेषकर जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है उन्हें चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि चुकंदर खाने के क्या संभावित दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

Beetroot Benefits for Increase Iron Levels, who should not eat know side effects of beetroot
चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : Pixabay

किडनी स्टोन का बढ़ सकता है खतरा

क्लिनिकल न्यूट्रिशन रिसर्च के अनुसार, चुकंदर ऑक्सालेट से भरपूर होता है जिसका अधिक सेवन किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से पथरी है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर यूरिन ऑक्सालेट के उत्सर्जन को भी बढ़ा देता है, जिससे कैल्शियम ऑक्सालेट के कारण किडनी में स्टोन का खतरा अधिक हो सकता है। 

Beetroot Benefits for Increase Iron Levels, who should not eat know side effects of beetroot
डायबिटीज में खा सकते हैं चुकंदर? - फोटो : Pixabay

चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है अधिक

चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 61 होता है, ऐसे में डायबिटीज में चिकित्सक इसे बहुत कम मात्रा में ही खाने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज के रोगियों को 55 से अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से परहेज करना चाहिए, ये तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देती हैं। डायबिटीज रोगियों में अक्सर हीमोग्लोबिन की समस्या देखने को मिलती है, चुकंदर इस कमी के लिए तो फायदेमंद हो सकता है पर इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot Benefits for Increase Iron Levels, who should not eat know side effects of beetroot
चुकंदर से रक्तचाप गिरने का खतरा - फोटो : iStock

लो ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण
 

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है उनके लिए चुकंदर खाना हानिकारक हो सकता है, चुकंदर के सेवन से ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर के भीतर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। ऐसे में पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों की इससे समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Beetroot Benefits for Increase Iron Levels, who should not eat know side effects of beetroot
गर्भावस्था में चुंकदर खाना - फोटो : Pixabay

गर्भवती भी बरतें सावधानी

चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या बढ़ा सकता है, गर्भवती महिलाएं नाइट्रेट के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। यह गर्भावस्था के बाद के चरण के दौरान रक्त में मेथेमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि  का कारण बन सकता है। इसके कारण ऊर्जा की कमी, सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों, मुंह, होंठ, हाथ और पैरों के आसपास की त्वचा का नीला-ग्रे पड़ जाने जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान आहार को लेकर विशेषज्ञों की सलाह लेते रहना आवश्यक हो जाता है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed