फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह से आने वाली बदबू को न करें नजरअंदाज हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें क्या है विशेषज्ञों की सलाह

Fri, 19 Mar 2021 03:48 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
bad breath could be a sign of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मुंह और सांसों से आने वाली बदबू एक आम समस्या है। कई बार तो इसके कारण हमें सामाजिक रूप से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि सामान्य सी मालूम पड़ने वाली यह समस्या गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकती है? ओरल हेल्थ से संबंधित डॉक्टरों की मानें तो हमें इसे हल्के में नहीं लेनी चाहिए। मुंह से आने वाली बदबू मुख्यरूप से ओरल हाइजीन यानी कि मुंह की ठीक से साफ सफाई न होने से जुड़ी हुई है। आमतौर पर रोजाना ब्रश न करने, बहुत ज्यादा तैलीय भोजन करने, प्याज और लहसुन खाने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो जाती है। जिन लोगों की किडनी या लिवर में खराबी होती है उनको भी इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि यह समस्या कितनी गंभीर है, साथ ही किन उपायों को प्रयोग में लाकर इससे बचा जा सकता है?

bad breath could be a sign of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लखनऊ की मशहूर मौखिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ दरख्शां रिजवान बताती हैं कि मुंह से आने वाली बदबू की समस्या को भले ही हम नजरअंदाज कर देते हैं, पर यह मुंह से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। दांतों को रोजाना सुबह-शाम जरूर साफ करना चाहिए। खाने के बाद मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण कई बार भोजन के अवशेष किसी कोने में चिपके रह जाते है। समस्या यहीं से शुरू हो जाती है, भोजन के यह अवशेष कई प्रकार के बैक्टीरिया के पनपने और संक्रमण फैलाने के लिए अनुकल होते है। इस कारण से न सिर्फ मुंह से बदबू आती है, साथ ही यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

bad breath could be a sign of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा कैसे पाएं

डॉ रिजवान बताती हैं कि जीवनशैली में सामान्य से बदलाव करके इस परेशानी से बचा जा सकता है।

  • सुबह-शाम दांतों को अच्छी तरह से साफ जरूर करें।
  • खाने के बाद पानी के गरारे करें जिससे भोजन के अवशेष बचने न पाएं।
  • विटामिन सी युक्त फलों जैसे संतरा, नींबू आदि के सेवन से भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bad breath could be a sign of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांतों की बीमारियों को न करें नजरअंदाज
दांतों की बीमारियों के कारण भी सांसों से बदबू आने लगती है। दांतों में होने वाली सड़न या फिर मसूड़ों से खून आने जैसी बीमारियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। मुंह से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं की शुरुआत आमतौर पर यहीं से होती है।

विज्ञापन
bad breath could be a sign of disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

माउथवॉश का प्रयोग करें
डॉ. रिजवान के मुताबिक सामान्य तौर से पानी से कुल्ला कर लेने से मुंह का सफाई हो जाती है। हां, अगर आप चाहें तो बाजार में बिकने वाले कुछ माउथवॉश को भी प्रयोग में ला सकते है। ध्यान सिर्फ इस बात का रखना है कि दांतों और मुंह के सभी कोने हर बार अच्छी तरह से साफ जरूर हो जाएं। 

नोट: यह लेख आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने हेतु लखनऊ की मशहूर मौखिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ दरख्शां रिजवान से बातचीत के आधार पर बनाया गया है। संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed