फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पब्लिक टॉयलेट जितनी गंदी होती है ATM मशीन, हो सकती है गंभीर बीमारी

Wed, 24 Apr 2019 01:32 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 24 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
atm machine are dirty compare to public toilet
- फोटो : instagram

आज के दौर में एटीएम मशीन हर किसी की जरुरत है। लाखों लोग हर रोज एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि एटीएम इस्तेमाल करने से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं तो आप विश्वास नहीं करेंगे पर ये सच है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। एटीएम मशीन पर गंभी बीमारी फैलाने वाले कीटाणु मौजूद होते हैं। 

loader
atm machine are dirty compare to public toilet
हाल ही में एक रिसर्च सामने आया था कि फोन स्क्रीन पर उतने कीटाणु होते हैं जितने टॉयलट सीट पर होते हैं। तब से लोग फोन के इस्तेमाल को लेकर जागरुक हुए। लेकिन इस खतरनाक कीटाणु से आप कहां तक बच सकते हैं। बता दें कि एक नए रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि एटीएम मशीन पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा कीटाणु होते हैं और इस कारण आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
atm machine are dirty compare to public toilet
- फोटो : Social Media
रिसर्च के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि एटीएम मशीन के की-पैड्स पर पब्लिक टॉयलेट सीट्स की तरह ही कीटाणु मौजूद होते हैं। 
atm machine are dirty compare to public toilet
Toilet Seat
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने एटीएम मशीन के और पब्लिक टॉयलेट के स्वैब्स लिए और उनकी तुलना की। दोनों स्वैब में ऐसे कीटाणु पाए गए जिनसे डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। 
विज्ञापन
atm machine are dirty compare to public toilet
माइक्रोबायलॉजिस्ट रिचर्ड हैसिंग ने बताया कि ये परिणाम देखकर वे बेहद चौंक गए थे। एटीएम मशीन पर वैसे ही बैक्टीरिया थे जैसे एक पब्लिक टॉयलेट में होते हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed