फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन से हो रहे हैं परेशान तो जानें अश्वगंधा से कैसे मिलेगा फायदा

Mon, 09 Sep 2019 12:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Sep 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
ashwagandha is helpful for losing weight
belly fat

आप सभी ने अश्वगंधा के बारे में जरूर सुना होगा। अश्वगंधा हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होती है। भारतीय आयुर्वेद में अश्वगंधा को वरदान बताया गया है। अश्वगंधा एक औषधि है जिसका सेवन करने से हमें नींद की कमी, चिंता, अवसाद, यौन समस्याओं, कमजोरी और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने में मदद मिलती है। यहीं नहीं, बल्कि अश्वगंधा के सेवन करने से शरीर का वजन भी कम होता है। अगर आप भी मोटापे के शिकार हैं तो अश्वगंधा आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। हम आपको बताएंगे कि कैसे अश्वगंधा वजन को कम करता है।

ashwagandha is helpful for losing weight
fat

अश्वगंधा की कैप्सूल बाजार में आसानी से मिल जाती है। कैप्सूल की बजाय अगर आप सूखे अश्वगंधा के पत्तों से बने पाउडर का सेवन करेंगे तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद होगा। अश्वगंधा के पत्तों से बने पाउडर को आप एक गिलास दूध में मिलाकर पी सकते हैं। यह पीने में कड़वा होता है इसलिए आप इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसमें इलायची मिलाकर पीते हैं तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म और पाचनक्रिया में सुधार होता है।

 

ashwagandha is helpful for losing weight
weight loss

अश्वगंधा का सेवन करने से न केवल आपका वजन कम होता है। बल्कि यह आपके शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है। वजन घटाने के प्रक्रिया में हमारी मांसपेशियों का होना आवश्यक है इसीलिए अश्वगंधा वजन घटाने का रामबाण इलाज है। अश्वगंधा मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। अश्वगंधा के सेवन से मांसपेशियां का विकास पूरी तरह से होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashwagandha is helpful for losing weight
sf

इसके अलावा भी आप रोजाना व्यायाम करके वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अपने आहार में फल एंव सब्जियां शामिल करें। बाजार में मिलने वाले जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed