फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में यमुना का पानी जहरीला: पीने या नहाने से हो सकते हैं ये नुकसान, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं

Mon, 08 Nov 2021 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Nov 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
ammonia level increase in delhi yamuna water how to protect from ammoniated water
यमुना के पानी में नहाने या पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : ANI (वीडियो)

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

पानी जीवन जीने के लिए उतना ही जरूरी है, जितना व्यक्ति का खाना खाना। लेकिन हमें कैसा पानी पीना चाहिए? हमें कैसे पानी से नहाना चाहिए? आदि। मौजूदा समय में ऐसे सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ी हुई है। दरअसल, यमुना नदी में अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम तक पहुंच चुका है, जो कि सामान्य स्तर में 0.5 पीपीएम होता है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि दिल्ली के यमुना के पानी में अमोनिया का लेवल सामान्य से 6 गुना ज्यादा हो गया है। इसलिए ये पानी हमारे लिए काफी नुकसानदायक हो गया है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि अगर इस पानी को पिया जाए या फिर इस पानी को नहाने जैसी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाए, तो हमें क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

ammonia level increase in delhi yamuna water how to protect from ammoniated water
यमुना के पानी में नहाने या पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

क्या करें, नहीं तो हो सकते हैं ये नुकसान:-

-अगर पानी में अमोनिया का स्तर ज्यादा हो जाए, और इस पानी को कोई व्यक्ति पी ले तो ऐसा करने से उसके शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। अमोनिया की ज्यादा मात्रा पानी में होने से ये किसी जहर से कम नहीं होता है। इसलिए ऐसे पानी को गलती से भी न पिएं।

ammonia level increase in delhi yamuna water how to protect from ammoniated water
यमुना के पानी में नहाने या पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

-सामान्य पानी हमारी प्यास बुझाने, मुंह धोने, नहाने, बर्तन धोने आदि कई चीजों के काम आता है। लेकिन अमोनिया मिश्रित पानी अगर गलती से भी आंखों में चला जाए, तो ये स्थायी या अस्थायी तौर पर व्यक्ति की आंखों की रोशनी को छीन सकता है यानी उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा हो जाता है।

-हवा में अगर अमोनिया फैल जाए, तो भी ये हमारी नाक, फेफड़ों, गले और यहां तक कि आंखों में जलन पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ammonia level increase in delhi yamuna water how to protect from ammoniated water
यमुना के पानी में नहाने या पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

क्या करें:-

-आपको अमोनिया वाले पानी के संपर्क में आने से खुद तो बचना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को भी इस पानी से दूर रखें।

-कई लोग पानी से अमोनिया दूर करने के कई तरीके बताते हैं, इनका गलती से भी इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
ammonia level increase in delhi yamuna water how to protect from ammoniated water
यमुना के पानी में नहाने या पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

-इस पानी को न तो पिएं और न ही इससे स्नान करें। 

-अगर आपने गलती से ये पानी पी लिया, और आपको जलन, छाले, दर्द आदि हो रहा है, तो आपको तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed