फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alzheimer's: कमजोर याददाश्त से शुरू होने वाली इस बीमारी के हो सकते हैं कई दुष्प्रभाव, लक्षणों को न करें अनदेखा

Tue, 13 Jun 2023 04:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jun 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Alzheimer's Disease Common Medical Problems know What are the complications for Alzheimer
अल्जाइमर रोग के जोखिम - फोटो : Pixabay

उम्र के साथ चीजों को याद न रख पाने की समस्या, बातचीत करने में कठिनाई और समस्याओं को सुलझाने में होने वाली दिक्कतों को अल्जाइमर रोग का संकेत माना जाता है। आमतौर पर 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों में इस समस्या का जोखिम अधिक देखा जाता है। अल्जाइमर रोग डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है। यह एक प्रगतिशील बीमारी है जो अमूमन स्मृति हानि से शुरू होती है और जीवन के लिए कई सारी समस्याओं का कारण बन सकती है। 



अल्जाइमर मस्तिष्क की समस्या है, पर क्या आप जानते हैं कि अगर इसपर ध्यान न दिया जाए या इसका उपचार न हो सके तो इसके कई और गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं इस रोग के शिकार लोगों में घबराहट और चीजों से जल्दी परेशान हो जाने की समस्या रहती है।

आइए जानते हैं कि अल्जाइमर की यह समस्या किस प्रकार से शरीर के लिए और भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है?

Alzheimer's Disease Common Medical Problems know What are the complications for Alzheimer
अल्जाइमर रोग की समस्याएं - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ यह रोग किसी को भी हो सकता है, इसमें जरूरी है कि परिवार के सदस्य रोगी की विशेष देखभाल करें। रोगी के परिवेश को शांत रखें, टीवी-साउंड की आवाज, उन्हें परेशान या भ्रमित कर सकती हैं। रोगी की दिनचर्या को व्यवस्थित करें।

परिवार के लोगों को चाहिए अल्जाइमर के रोगी की मानसिक स्थिति के साथ उनकी शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान दें। समय के साथ अल्जाइमर कई और दिक्कतों को बढ़ाने वाला हो सकता है।

Alzheimer's Disease Common Medical Problems know What are the complications for Alzheimer
मूत्राशय की समस्याएं - फोटो : istock

मूत्राशय और आंतों की समस्याएं

अल्जाइमर से पीड़ित लोगों को पेशाब को नियंत्रित करने में परेशानी हो सकती है। यह समस्या बाउल और ब्लैडर पर नियंत्रण को कम कर सकती है। इस तरह की दिक्कतें बीमारी के बढ़ने के साथ होनी सामान्य हैं। उन संकेतों से अवगत रहें जिससे आप समझ सकें कि कब पेशाब की जरूरत है, उनकी सहायता करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alzheimer's Disease Common Medical Problems know What are the complications for Alzheimer
डिप्रेशन के जोखिम - फोटो : istock

अवसाद का खतरा अधिक

अल्जाइमर वाले लोगों में अवसाद होने का जोखिम अधिक हो सकता है। अल्जाइमर रोगी अक्सर उदास महसूस करते हैं, बातचीत और अपनी भावनाओं को शेयर करने में उन्हें कठिनाई हो सकती है। यही कारण है कि उनमें समय के साथ मानसिक स्वास्थ्य विकारों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

रोगियों को नियमित व्यायाम, अन्य लोगों के आसपास अधिक समय बिताने और उन कार्यों में व्यस्त रहने के लिए प्रोत्साहित करें, जिन्हें वे पसंद करते हैं। ऐसा करके डिप्रेशन के जोखिम को कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Alzheimer's Disease Common Medical Problems know What are the complications for Alzheimer
संक्रामक रोगों का खतरा - फोटो : iStock

संक्रमणों का खतरा

अल्जाइमर के बाद के चरणों में रोगियों में संक्रमण होने की अधिक आशंका होती है। इसमें मूत्राशय में संक्रमण, फ्लू और निमोनिया शामिल हैं। 65 वर्ष की आयु के बाद एक बार का निमोनिया का वैक्सीनेशन डॉक्टर की सलाह पर जरूर कराएं। लक्षणों या व्यवहार में अचानक परिवर्तन या बुखार पर ध्यान दें, ये संक्रमण की ओर इशारा हो सकता है। आहार में फल-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम मजबूती देने में सहायक हो।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed