फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना करें बादाम का सेवन, जानिए फायदे

Sun, 10 Jan 2021 01:45 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 10 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
almonds health benefits and advantages in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना बादाम का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बादाम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बादाम का सेवन करने के फायदे बताएंगे। रोजाना 6 से 7 बादाम खाने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए रोजाना बादाम का सेवन करने के फायदे...

almonds health benefits and advantages in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए फायदेमंद

  • बादाम में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। रोजाना बादाम का सेवन करने से हड्डियों से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
almonds health benefits and advantages in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद होता है। बादाम में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। कई शोधों में भी इस बात का दावा किया जा चुका है कि रोजाना बादाम का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
almonds health benefits and advantages in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वजन नियंत्रण में रहता है

  • रोजाना बादाम का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। बादाम में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिस वजह से इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। बादाम मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
almonds health benefits and advantages in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिल के लिए फायदेमंद

  • रोजाना बादाम का सेवन दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई शोधों में भी इस बात का दावा किया जा चुका है कि रोजाना बादाम का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। दिल के मरीजों को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed