अगर आप भी वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो बादाम का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वर्षों से इस नट का सेवन कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। इस बीच एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि बादाम खाना कैलोरी बर्न करने में भी फायदेमंद हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने हाल ही में किए अध्ययन में पाया कि रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाना वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। बादाम भूख को कंट्रोल करने में लाभकारी पाया गया है। इसके नियमित सेवन से शरीर को और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
Health Tips:अध्ययन में दावा- कैलोरी बर्न करने में मददगार है बादाम, जानिए इसके सेवन से और क्या लाभ हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्ययन में क्या पता चला?
शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि बादाम का सेवन करने वालों में सी-पेप्टाइड प्रतिक्रियाओं का बेहतर स्तर देखा गया। सी-पेप्टाइड प्रतिक्रियाएं इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकती हैं और मधुमेह और हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करती हैं। ऐसे लोगों में अग्नाशयी पॉलीपेप्टाइड का भी उच्च स्तर देखा गया, ये दोनों वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं। बादाम का सेवन से वजन को कंट्रोल करने में आपको मदद मिल सकती है।
वजन के अलावा बादाम और भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
ज्यादातर नट्स को ब्लड शुगर के स्तर को कम करने वाला माना जाता है। नट्स कार्ब्स में कम होते हैं लेकिन ये स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। मधुमेह वाले लोगों के लिए बादाम खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। बादाम में मैग्नीशियम की भी उच्च मात्रा पाई जाती है, इसे रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने वाले तत्वों में से माना जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
रक्तचाप रहता है नियंत्रित
बादाम में मौजूद मैग्नीशियम प्रभावी तरीके से रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। उच्च रक्तचाप, दिल के दौरे, स्ट्रोक और किडनी फेलियर के लिए रक्तचाप बढ़ने को एक कारण के तौर पर जाना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आहार में मैग्नीशियम वाली चीजों की मात्रा को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। सभी लोगों को रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले उपाय करते रहना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।