फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कर देता है कम, सेहतमंद रहने के लिए काम आएंगे ये उपाय

Tue, 12 Nov 2019 01:02 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 12 Nov 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Air pollution attack on immunity take this food to fight pollution
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर ने हमारे आसपास ऐसा जहर घोल रखा है कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। हर ढलते दिन के साथ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। इस खराब हवा से लोगों को कई गंभीर बीमारियां भी हो रही हैं। वहीं खांसी-जुकाम, गले व आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लगभग सभी लोग परेशान हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आप प्रदूषण से होने वाली समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से...

Air pollution attack on immunity take this food to fight pollution
प्रतीकात्म तस्वीर - फोटो : Pixabay

फेफड़ो के राहत के लिए
 

इस प्रदूषित माहौल में हर सांस के साथ न जाने कितने बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में हमें अपने फेफड़ों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। शहद में काली मिर्च मिलाकर खाने से फेफड़ों में जमी कफ और गंदगी बाहर निकल जाती है। इसके अलावा गर्म दूध पीकर फेफड़ों को धूल के कणों से बचाया जा सकता है।
Air pollution attack on immunity take this food to fight pollution
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखो के लिए गुलाब जल

आंखों की सुरक्षा के लिए प्रदूषित हवा में निकलने से पहले चशमा जरूर पहनें। प्रदूषण में बाहर निकलने के कारण हमारी आंखों में जलन होने लगती है। आंखों को राहत देने के लिए रोजाना सोने से पहले आंखों में  गुलाब जल की दो-दो बूंदे डालें। ऐसा करनने से आंखों को राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air pollution attack on immunity take this food to fight pollution
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI

इम्यून सिस्टम के लिए दूध और हल्दी

प्रदूषण सीधे हमारे इम्यून सिस्टम पर वार करता है। इस्यून सिस्टम के कमजोर हो जाने से हमारे शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आवंला बहुत ही उपयोगी है। आप आंवले को सब्जी, मुरब्बा या चटनी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, प्रदूषण के कणों को शरीर से बाहर करने के लिए दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। ये शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।

विज्ञापन
Air pollution attack on immunity take this food to fight pollution
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

गले को दें ऐसे राहत
इस धुएं भरे प्रदूषण में बाहर निकलने से कई लोगों को गले की परेशानी हो रही है। अगर प्रदूषण की वजह से गले में दर्द महसूस हो रहा हो, तो भाप ले सकते हैं। इससे आराम न आए तो डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed