फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aam Panna Side Effects: क्या हर किसी के लिए फायदेमंद है आम पन्ना? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Mon, 11 May 2026 10:46 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 11 May 2026 10:46 AM IST
सार

Aam Panna Side Effects: अगर आपको भी आम पन्ना पीना पसंद है लेकिन आपकी तबीयत खराब रहती है तो ये लेख आपके काम का है। इसे आप अंत तक अवश्य पढ़ें। 

विज्ञापन
Aam Panna Side effects these people should not drink aam panna
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना? - फोटो : AI
Aam Panna Side Effects: गर्मियों के मौसम में आम पन्ना को सबसे पसंदीदा और पारंपरिक ड्रिंक माना जाता है। कच्चे आम से तैयार यह ठंडा पेय शरीर को गर्मी और लू से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। हालांकि कई लोग बिना अपनी हेल्थ कंडीशन को समझे इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। 


अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ शिकायत रहती है, तो आम पन्ना पीने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। कई बार इसमें ज्यादा चीनी और मसालों का इस्तेमाल स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि आम पन्ना के फायदे और नुकसान दोनों को समझकर ही इसका सेवन किया जाए, ताकि गर्मियों में सेहत भी बनी रहे और स्वाद का मजा भी मिलता रहे।
 
Aam Panna Side effects these people should not drink aam panna
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना? - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें आम पन्ना पीने के फायदे
 
  • शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है।
  • डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है।
  •  पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
  • शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।
  •  विटामिन C इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है।

 
Aam Panna Side effects these people should not drink aam panna
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना? - फोटो : Adobe stock
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना
 
  • आम पन्ना में अक्सर चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीज बिना चीनी या कम मीठा आम पना ही पिएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • कच्चे आम और मसालों की वजह से कुछ लोगों को पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोग कम मात्रा में और हल्का आम पना ही लें।
  • जरूरत से ज्यादा आम पन्ना पीने से पेट दर्द, दस्त या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी ठंडे पेय का सीमित मात्रा में सेवन करना ही शरीर के लिए सही माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aam Panna Side effects these people should not drink aam panna
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना? - फोटो : Adobe stock
  • बाजार में मिलने वाले पैकेट ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा शुगर हो सकती है। नियमित सेवन से यह वजन बढ़ाने और सेहत खराब करने का कारण बन सकता है।
  • आम पना में काला नमक और मसाले डाले जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर या किडनी मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, इसलिए ज्यादा मसालेदार या ठंडा आम पन्ना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। घर का बना हल्का और ताजा आम पन्ना ही बच्चों को देना बेहतर माना जाता है।

 
विज्ञापन
Aam Panna Side effects these people should not drink aam panna
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आम पन्ना? - फोटो : Adobe stock
आम पन्ना पीने का सही तरीका
 
  • घर का बना ताजा आम पन्ना पिएं।
  •  कम चीनी और हल्के मसालों का इस्तेमाल करें।
  •  दोपहर के समय सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • रोजाना 1-2 गिलास से ज्यादा न पिएं।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed