मोटापा आजकल के समय की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हमारे गलत खान-पान और रहन-सहन की वजह से मोटापा बढ़ता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको एक सही तरीका अपनाने की जरूरत है। इससे न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। इस स्थिति में आपको केवल सुबह जल्दी उठना पड़ेगा और कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जिससे सिर्फ दो हफ्ते में ही आपका वजन करीब 2-3 किलो कम हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह तरीके जिसके जरिए आप अपनी तोंद अंदर कर सकते हैं....
छह टिप्स जिनसे तेजी से घट जाएगा मोटापा, तोंद हो जाएगी अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह गुनगुना पानी पिएं
सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है।
रोज़ाना 30 मिनट तक पैदल चलनने और एक्सरसाइज करने से न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आप मधुमेह, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारी से भी बच सकते हैं। सबसे पहले आप 15 मिनट तक पैदल चलें और फिर 2 मिनट तक आराम कर लें। अब आप ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे आपके पेट पर दवाब बनें। ऐसी एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का रक्त परिसंचरण बढ़ेगा जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगेगा।
डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह का नाश्ता हमेशा करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सुबह के नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व भी होने चाहिए। यह पोषक तत्व हमें दिनभर के कार्यो के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद नाश्ता जरूर करें। आप अपने नाश्ते में ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स आदि शामिल कर सकते हैं। यह सारे पदार्थ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे।
जलपान में स्वस्थ चीज़ो का सेवन करें
अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं।