फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह टिप्स जिनसे तेजी से घट जाएगा मोटापा, तोंद हो जाएगी अंदर

Fri, 01 Nov 2019 03:25 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 01 Nov 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
6 Tips That Will Reduce Your Fat
weight loss

मोटापा आजकल के समय की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हमारे गलत खान-पान और रहन-सहन की वजह से मोटापा बढ़ता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको एक सही तरीका अपनाने की जरूरत है। इससे न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। इस स्थिति में आपको केवल सुबह जल्दी उठना पड़ेगा और कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जिससे सिर्फ दो हफ्ते में ही आपका वजन करीब 2-3 किलो कम हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह तरीके जिसके जरिए आप अपनी तोंद अंदर कर सकते हैं....


 

6 Tips That Will Reduce Your Fat
belly fat

सुबह गुनगुना पानी पिएं 

सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।  इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है। 

6 Tips That Will Reduce Your Fat
fat
पैदल चलें और एक्सरसाइज करें

रोज़ाना 30 मिनट तक पैदल चलनने और एक्सरसाइज करने से न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आप मधुमेह,  हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारी से भी  बच सकते हैं। सबसे पहले आप 15 मिनट तक पैदल चलें और फिर 2 मिनट तक आराम कर लें। अब आप ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे आपके पेट पर दवाब बनें। ऐसी एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का रक्त परिसंचरण बढ़ेगा जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
6 Tips That Will Reduce Your Fat
सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता जरूर करें 

डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह का नाश्ता हमेशा करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सुबह के नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व भी होने चाहिए। यह पोषक तत्व हमें दिनभर के कार्यो के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद नाश्ता जरूर करें। आप अपने नाश्ते में ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स आदि शामिल कर सकते हैं। यह सारे पदार्थ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। 

विज्ञापन
6 Tips That Will Reduce Your Fat
oats

जलपान में स्वस्थ चीज़ो का सेवन करें 

अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed