फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में डायबिटीज के मरीज करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा फायदा और शूगर लेवल होगा कम

Sat, 21 Dec 2019 02:02 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 21 Dec 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
5 diabetes friendly foods in winter to control sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज यानी मधुमेह तेजी से फैल रही है। एक अध्ययन के अनुसार साल 2030 तक 98 मिलियन यानी 9.8 करोड़ भारतीय डायबिटिक होंगे। यूं कहे तो हर मिनट के साथ डायबिटीज के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बीमारी को नियंत्रित रखने में आहार अहम भूमिका निभाता है। सर्दियों के मौसम में कई ऐसे फल, सब्जियां मौजूद होती हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। साथ ही इस मौसम में आप कई आहार और मसालों को शामिल कर डायबिटीज में लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

5 diabetes friendly foods in winter to control sugar
carrot - फोटो : social media

गाजर से दूर होगा डायबिटीज

पोषण से भरपूर क्रंची गाजर को खाना सभी पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में गाजर का जूस, गाजर की सब्जी और गाजर का हलवा खूब पसंद किया जाता है। फाइबर से भरपूर गाजर खून में शुगर रिलीज को धीमा करता है।  इसके साथ ही साथ गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत ही कम होता है, जिस कारण यह डायबिटीज के लिए अच्छा आहार माना जाता है।

5 diabetes friendly foods in winter to control sugar
cinnamon - फोटो : pixa

सर्दियों में डायबिटीज को कंट्रोल करेगी दालचीनी

मसालों की तरह प्रयोग में लाए जाने वाली दही कई औषधिय गुणों से भरपूर हैं। दालचीनी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद है। इससे ग्लूकोज और ट्रेग्लासराड्स का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है। साथ ही दिल के रोगों में भी दालचीनी का इस्तेमाल बहुत ही बढ़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 diabetes friendly foods in winter to control sugar
Guava

अमरूद से कम होगा मधुमेह

वैसे तो सालों भर अमरूद बाजोरों में मौजूद होता है लेकिन सर्दियों में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। ऐसे आहार जो पचने में समय लेते है वे एकदम से होने वाले ब्लड शुगर स्पाइक तो नियंत्रित रखता है। अमरूद में डाइड्री फाइबर मौजूद होता है जो पचने में काफी समय लेता है। इसके अलावा अमरूद में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट की रिलेटिव रेंकिंग है, जो ब्लड ग्लूकोज का स्तर तय करता है।

विज्ञापन
5 diabetes friendly foods in winter to control sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज को कम करेगा लौंग

लौंग एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल सकता है। लौंग में वॉलेटाइल ऑयल होता है, जो एंटीइंफलेमेट्री, एनाल्जेसिक और डाइजेस्टिव फायदे देता है। लौंग डायबिटीज में इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह इंसुलिन बनाने में मददगार होता है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में यह बात सामने आई कि अनुवांशिक डायबिटीज में भी लौंग मददगार साबित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed