हमारी जिंदगी में हर एक रिश्ता काफी अहमियत रखता है, लेकिन माता-पिता की हमारे जीवन में सबसे अलग जगह होती है। जिस तरह मां अपने बच्चों के लिए हर वो चीज करती है, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी होती है, तो ठीक उसी तरह एक पिता भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है। पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, जो इस साल 20 जून को यानी आज मनाया जाएगा। इस दिन बच्चे अपने जीवन में पिता के महत्व, उनके आदर और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। इस दिन लोग अपने पिता को कई शुभकामना संदेश भी भेजकर उन्हें फादर्स डे की शुभकामानएं देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास संदेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने पिता को भेज सकते हैं, और उम्मीद है बदले में आपके ढेर सारा प्यार और ढेर सारा आशीर्वाद मिलेगा। अगली स्लाइड्स में देखें खास शुभकामाना संदेश...
Father's Day 2021: इस फादर्स डे अपने पिता को दें इन खास संदेशों से शुभकामनाएं, रिश्ते होंगे मजबूत
तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में पिता का होना जरूरी है
पिता के साथ से हर राह आसान होती है।
Happy Father's Day 2021!
कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं बदलता उनको मां-बाप कहा जाता है
जिंदगी में अच्छा लिबास हो तो उसे कुदरत कहते हैं
रंगीन दोस्त हो तो उसे जन्नत कहते है हसींन हमसफर हो तो उसे मोहब्बत कहते है
और जिंदगी में आप जैसे पापा हो तो उसे किस्मत कहते हैं।
Happy Father's Day 2021!
अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं?
तोहफे में फूल दूं या गुलाबों का हार दूं?
और मेरी जिंदगी में मेरे पापा हैं सबसे प्यारे
उन पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।
Happy Father's Day 2021!
गर मैं रास्ता भटक जाऊं
मुझे फिर राह दिखाना
आपकी जरुरत मुझे हर कदम पर होगी
नहीं है दूजा कोई पापा आपसे बेहतर चाहने वाला।
Happy Father's Day 2021!