फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earth Day 2020: आने वाली पीढ़ी के लिए चाहते हैं बची रहे पृथ्वी, तो आज ही शुरू कर दें ये 5 काम

Wed, 22 Apr 2020 08:04 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 22 Apr 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Earth Day 2020 5 ways to save earth protection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसान को जन्म तो माता देती है लेकिन उसका पालन-पोषण इस पृथ्वी पर होता है। पृथ्वी सबसे ज्यादा खूबसूरत चीज है, जिसने इंसानों को जीवन दिया है। लेकिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में आज इंसान इसे ही नष्ट करने में लगा है। इंसानों के द्वारा सीमित प्राकृतिक संसाधनों का इतनी तेजी से दोहन किया जा रहा है, जो समय से पहले ही खत्म होते जा रहे हैं।





पृथ्वी के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको पृथ्वी को बचाने के लिए कुछ तरीके बता रहे हैं। वैसे तो ये तरीके बहुत छोटे हैं लेकिन कहते हैं न 'बूंद-बूंद से सागर बनता है।'

Earth Day 2020 5 ways to save earth protection tips
जल संरक्षण - फोटो : Social media

जल संरक्षण
हमारे भूमण्डल के बिगड़ते हालात के लिए पानी की बर्बादी सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। पृथ्वी को बचाने के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। इसके लिए हम सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी बचाना चाहिए। ऐसे में धरती से पानी निकालकर सिंचाई करने के बदले नहरों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Earth Day 2020 5 ways to save earth protection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कम से कम केमिकल का इस्तेमाल
आज के समय में खेती से लेकर नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने समेत कई कामों में केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये केमिकल नाली के रास्ते बड़े नालों से होता हुआ नदियों में जाकर मिलते हैं, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो जाता है। ऐसे में पृथ्वी के संरक्षण के लिए कम से कम केमिकल का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earth Day 2020 5 ways to save earth protection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिजली का कम इस्तेमाल
बिजली बनाने में कोयला समेत कई प्राकृतिक गैसों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इन पदार्थों के जलने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। ऐसे में पृथ्वी के संरक्षण के लिए पृथ्वी को बचाना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि हमें बिजली का इस्तेमाल केवल जरूरी कामों के लिए करना चाहिए। घर से बाहर निकलते वक्त सभी लाइट-पंखों  को बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Earth Day 2020 5 ways to save earth protection tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वायु प्रदूषण को कम करना
दुनियाभर में आज बढ़ती वाहनों की संख्या और हवाई जहाजों की मांग से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। वाहनों और हवाई जहाजों से निकलने वाला धुआं ही प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहा है। अगर ज्यादा दूर न जाना हो तो साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर साइकिल नहीं चला सकते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed