{"_id":"5d04e1758ebc3e475202bf4d","slug":"duchess-of-sussex-meghan-markle-reveal-magical-diet-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मार्कल के पास है जादुई फिटनेस मंत्र, आप भी अपनाकर पा सकती हैं अच्छा फिगर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन मार्कल के पास है जादुई फिटनेस मंत्र, आप भी अपनाकर पा सकती हैं अच्छा फिगर
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डचेज ऑफ ससेक्स और ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होने एक बेटे को जन्म दिया है। वैसे तो रॉयल परिवार का डाइट प्लान मीडिया में नहीं बताया जाता है। लेकिन अभिनेत्री रह चुकी मेगन मार्कल को कई बार योगा मैट के साथ देखा गया है और उन्होंने अपने डाइट के बारे में एक चैट शो पर बात की थी। आइए जानते हैं मेगन की आदतों के बारे में जिससे आपको भी फिट रहने में मदद मिलेगी।
2 of 5
मेगन मार्कल ने ब्लॉग में कई बार अपने योगा प्रेम को जाहिर किया है। स्वस्थ रहने के लिए वो योगा का सहारा लेती हैं और बताया कि उनकी मां योगा टीचर थीं। उन्हें अपनी मां के साथ योगा करना पसंद है। योगा शरीर के साथ मन मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। नियमित योगा के अभ्यास से शरीर लचीला रहता है और बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
3 of 5
अमेरिकन चैट शो में मेगन ने बताया कि कैसे वो कॉफी की जगह सेब, गोभी और पालक की स्मूदी का सेवन करती हैं। हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और अगर आपको स्वस्थ और फिट रहना है तो इनको अपने डाइट में जरुर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेगन मार्कल वीगन डायट को फॉलो करती हैं। आपको बता दें कि वीगन डायट में केवल फल, सब्जियां और नट्स शामिल होते हैं। इसमें मांस और यहां तक कि डेयरी प्रोडक्ट और अंडे भी शामिल नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डचेज ऑफ ससेक्स अपनी रुटीन डायट में मैश्ड फूड को शामिल करती हैं। स्मूदी के ऊपर टॉपिंस में वो केला और ग्रैनोला पसंद करती हैं। स्मूदी में कैल्शियम, विटामिन डी3 और विटामिन के होता जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपको फिट रखने में मदद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।