सर्दियों के मौसम में त्वचा बेजान और शुष्क सी दिखाई देने लगती है। गर्मियों में यदि हम चेहरे का ख्याल नहीं भी रखते हैं तो भी वह रूखा नहीं होता है लेकिन सर्दियों में हम ऐसा नहीं कर सकते। हमें चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए उसका बहुत अच्छे से ध्यान रखना होता है नहीं तो वह काला पड़ने लगता है। हमें ये तो पता होता है कि चेहरे पर हमें क्या लगाना है लेकिन हमें ये नहीं पता होता है कि चेहरे पर क्या नहीं लगाना है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किन चीजों के लगाने से सर्दियों के मौसम में चेहरा पड़ने लगता है काला।
सर्दियों में यदि चेहरे पर लगा ली ये 5 चीजें तो त्वचा पड़ सकती है काली
साबुन
सर्दियों में भूलकर भी चेहरे पर साबुन न लगाएं। ठंडी हवाओं का स्पर्श जब चेहरे पर पड़ता है तो चेहरा वैसे ही शुष्क हो जाता है। साबुन का पीएच पहले ही ज्यादा होता है। ऐसे में यदि आप चेहरे पर साबुन लगाएंगो तो चेहरे की त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगेगा और त्वचा का रंग भी गिरेगा। बेहतर यह है कि आप कोई सौम्य फेसवॉश लगाएं।
स्क्रब
सर्दियों में चेहरे पर स्क्रब लगाने से पहले एक बार विचार जरूर करें क्योंकि सर्दियों में त्वचा में परिवर्तन आते हैं, यह गर्मी की तरह सामान्य या नम नहीं रहती। स्क्रब लगाने से त्वचा काली पड़ सकती है। यदि बहुत ज्यादा मृत त्वचा दिखाई पड़ रही है तो आप घर पर बनाया स्क्रब का इस्तेमाल करें, वो भी महीने में सिर्फ दो बार।
सिरका
सर्दी में बहुत जरूरी है कि चेहरे के किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले ये निश्चित कर लें कि उसमें सिरका तो नहीं है। सिरके के उपयोग से त्वचा में मौजूद तेल निकल जाता है। त्वचा नीरस हो जाती है। ऐसी त्वचा पर यदि हवा लगती है तो वो अपना वास्तविक रंग खोने लगती है।
नींबू
साफ और चमकदार त्वचा के लिए अधिकांश लोग चेहरे पर नींबू लगाते हैं। यह बहुत लाभदायक भी होता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि नींबू का लाभ हर मौसम में नहीं मिलता। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा के कुदरती निखार को प्रभावित करके त्वचा को सांवला कर देता है।