भारतीयों की आदत होती है कि वह सालभर में पूरे घर का सामान एकबार में ही भरवा लेते हैं। यह एक पुरानी परंपरा है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश में चलती ही आ रही है। महिलाएं जब देखती हैं कि कोई भी सामान सस्ते दाम में उपलब्ध है तो वे रुपये बचाने के स्वार्थ में बहुत अधिक मात्रा में खरीद लेती हैं लेकिन कई बार ये सामान खराब हो जाता है और नुकसान और भी बढ़ जाता है इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि वो कौनसा सामान है जो यदि इकट्ठा खरीद लिया जाए तो खराब होने लगता है।
इन चीजों को इकट्ठा खरीदना पड़ सकता है महंगा, समय से पहले हो जाती हैं खराब
मसाले
मसालों को सालभर के लिए एक बार में ही खरीद लेना या फिर बहुत अधिक मात्रा में खरीदना ठीक नहीं होता है। मसाले 6 महीने में अपना वास्तविक स्वाद खोने लगते हैं। वे फीके पड़ने लगते हैं। जिन मसालों का उपयोग प्रतिदिन होता है, उन्हें थोड़ी ज्यादा मात्रा में खरीदें पर एक- दो महीने की पूर्ति हो उतना ही खरीदें। मसालों को गैस आदि के पास ज्यादा समय तक न रखें इनका रंग, स्वाद, महक आदि बहुत जल्दी फीकी पड़ने लगती है।
सनस्क्रीन
सामान्य तौर पर तो सनस्क्रीन पर दो से तीन वर्ष तक की एक्सपायरी होती है लेकिन फिर भी बहुत अधिक बड़ी बोतल न खरीदें क्योंकि यह तीन साल तक सनस्क्रीन के खराब न होने की गारंटी तब है, जब वह हमेशा एक से ही तापमान में रखा रहे। यदि तापमान थोड़ा भी गर्म तापमान में रखा रहा तो वह धीरे- धीरे खराब होने लगता है। पूल किनारे या भूलवश धूप में रखे रहने पर सनस्क्रीन खराब होकर त्वचा को प्रभावित करता है।
तेल
कई सारे लोगों की आदत होती हैं कि वे खाना पकाने के तेल को सालभर या उससे अधिक के लिए खरीद लेते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि खाना पकाने के तेल की उम्र बहुत अधिक नहीं होती है। 6 महीने तक एक ही तेल का इस्तेमाल करने के बाद भी यदि आप उसका इस्तेमाल करता है तो फिर ये आपकी सेहत को प्रभावित करने लगता है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में खाने के तेल को न खरीदने में ही समझदारी है।
यदि आपके घर में अंडे का रोज प्रयोग होता है, नाश्ते में रोज अंडे खाए जाते हैं तो बहुत अधिक मात्रा में अंडे लाना, बड़ा कार्टून खरीद लाना कोई समझदारी नहीं है। अंडों की उम्र बहुत अधिक नहीं होती है। तीन से पांच सप्ताह तक ही अंडे स्वस्थ रहते हैं, वह भी फ्रिज में सही ढंग से रखने पर इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ही अंडे खरीदें। ज्यादा अंडे सस्ते दामों में खरीदकर आप खुश जरूर हो सकते हैं, लेकिन वे जल्दी ही खराब हो जाएंगे।