फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों को इकट्ठा खरीदना पड़ सकता है महंगा, समय से पहले हो जाती हैं खराब

Fri, 26 Feb 2021 12:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 26 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Do not buy this item in bulk you will be going to regret
यह एक पुरानी परंपरा है - फोटो : Pixabay

भारतीयों की आदत होती है कि वह सालभर में पूरे घर का सामान एकबार में ही भरवा लेते हैं। यह एक पुरानी परंपरा है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश में चलती ही आ रही है। महिलाएं जब देखती हैं कि कोई भी सामान सस्ते दाम में उपलब्ध है तो वे रुपये बचाने के स्वार्थ में बहुत अधिक मात्रा में खरीद लेती हैं लेकिन कई बार ये सामान खराब हो जाता है और नुकसान और भी बढ़ जाता है इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि वो कौनसा सामान है जो यदि इकट्ठा खरीद लिया जाए तो खराब होने लगता है। 

Do not buy this item in bulk you will be going to regret
मसाले 6 महीने में अपना वास्तविक स्वाद खोने लगते हैं - फोटो : Social media

मसाले
मसालों को सालभर के लिए एक बार में ही खरीद लेना या फिर बहुत अधिक मात्रा में खरीदना ठीक नहीं होता है। मसाले 6 महीने में अपना वास्तविक स्वाद खोने लगते हैं। वे फीके पड़ने लगते हैं। जिन मसालों का उपयोग प्रतिदिन होता है, उन्हें थोड़ी ज्यादा मात्रा में खरीदें पर एक- दो महीने की पूर्ति हो उतना ही खरीदें। मसालों को गैस आदि के पास ज्यादा समय तक न रखें इनका रंग, स्वाद, महक आदि बहुत जल्दी फीकी पड़ने लगती है। 

Do not buy this item in bulk you will be going to regret
सनस्क्रीन खराब होकर त्वचा को प्रभावित करता है - फोटो : social media

सनस्क्रीन
सामान्य तौर पर तो सनस्क्रीन पर दो से तीन वर्ष तक की एक्सपायरी होती है लेकिन फिर भी बहुत अधिक बड़ी बोतल न खरीदें क्योंकि यह तीन साल तक सनस्क्रीन के खराब न होने की गारंटी तब है, जब वह हमेशा एक से ही तापमान में रखा रहे। यदि तापमान थोड़ा भी गर्म तापमान में रखा रहा तो वह धीरे- धीरे खराब होने लगता है। पूल किनारे या भूलवश धूप में रखे रहने पर सनस्क्रीन खराब होकर त्वचा को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not buy this item in bulk you will be going to regret
सेहत को प्रभावित करने लगता है - फोटो : social media

तेल
कई सारे लोगों की आदत होती हैं कि वे खाना पकाने के तेल को सालभर या उससे अधिक के लिए खरीद लेते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि खाना पकाने के तेल की उम्र बहुत अधिक नहीं होती है। 6 महीने तक एक ही तेल का इस्तेमाल करने के बाद भी यदि आप उसका इस्तेमाल करता है तो फिर ये आपकी सेहत को प्रभावित करने लगता है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में खाने के तेल को न खरीदने में ही समझदारी है।

 

विज्ञापन
Do not buy this item in bulk you will be going to regret
अंडों की उम्र बहुत अधिक नहीं होती है - फोटो : social media
अंडा
यदि आपके घर में अंडे का रोज प्रयोग होता है, नाश्ते में रोज अंडे खाए जाते हैं तो बहुत अधिक मात्रा में अंडे लाना, बड़ा कार्टून खरीद लाना कोई समझदारी नहीं है। अंडों की उम्र बहुत अधिक नहीं होती है। तीन से पांच सप्ताह तक ही अंडे स्वस्थ रहते हैं, वह भी फ्रिज में सही ढंग से रखने पर इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार ही अंडे खरीदें। ज्यादा अंडे सस्ते दामों में खरीदकर आप खुश जरूर हो सकते हैं, लेकिन वे जल्दी ही खराब हो जाएंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed