हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के त्योहार को लेकर लोग पूरी तरह तैयार हैं और मां लक्ष्मी के आगमन के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है और ऐसा करने से मां प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहने का आशीर्वाद भी देती हैं। दिवाली के लिए लोग कई तरह की चीजों की खरीदारी भी करते हैं। कोई अपने लिए नए कपड़े खरीदता है, तो कोई घर सजाने की चीजें और लोग इस दिन मिठाईयां भी खरीदते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दिवाली के दिन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। लेकिन आप चिंता मत कीजिए हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस दिवाली खरीद सकते हैं और माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से पैसों की तंगी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"61811c0fedbe83498f5096a2","slug":"diwali-2021-these-5-cheap-things-bring-at-home-that-attracts-good-luck-and-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2021: दिवाली के दिन ये पांच सस्ती चीजें ले आएं घर, पूरे साल नही होगी पैसों की तंगी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2021: दिवाली के दिन ये पांच सस्ती चीजें ले आएं घर, पूरे साल नही होगी पैसों की तंगी
Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : pixabay
दिवाली 2021
- फोटो : pixabay
मोर पंख
- दिवाली के दिन घर में मोर पंख लाना काफी शुभ माना जाता है। मोर पंख के घर आने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आप इस मोर पंख को घर या अपने काम की जगह के स्थान के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से पैसों की तंगी खत्म हो सकती है।
दिवाली 2021
- फोटो : istock
लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा
- दिवाली के मौके पर घर में लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा खरीदकर लानी चाहिए। इसे लाकर आप घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : istock
धातु से बना कछुआ
- कछुए को फेंग शुई के अनुसार शुभ माना जाता है। साथ ही वास्तु विज्ञान भी कछुए को एक खास स्थान देता है। ऐसे में दिवाली के दिन घर में धातु से बना कछुआ लाने से सुख-शांति और धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
दिवाली 2021
- फोटो : pixabay
मिट्टी की सुराही या घड़ा
- दिवाली पर आप मिट्टी की सुराही या फिर घड़ा खरीदकर ला सकते हैं। आपको करना ये है कि इसमें पानी भरकर इसे उत्तर दिशा की तरफ रख देना है। ऐसा करने से भी घर में पैसों की कमी दूर होने में मदद मिलती है।