अगर इस दिवाली आपका बजट थोड़ा कम है और आपको घर के सभी लोगों के लिए शॉपिंग करने का मन है तो ये वेबसाइट्स आपकी मदद कर सकती हैं। यहां आपको ऑनलाइन कपड़ों से लेकर फैशन एक्सेसरीज, किचन वेयर्स और लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का बहतरीन ऑप्शन मिलेगा। खास बात यह है कि यहां से सामान खरीदने पर आप कैशबैक का भी फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ऐसी किफायती वेबसाइट्स ।
2 of 5
online shopping
- फोटो : The Petronics
पेटीएम मॉल
पेटीएम भारत का भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग ऐप में से एक है। यहां से आप दिवाली पर भारी छूट और कैशबैक के साथ खरीददारी कर सकते हैं। आप यहां से ब्रांडेड चीजों को सस्ते में खरीद सकते हैं।
3 of 5
shopping
- फोटो : social media
अमेजन
हर बार दिवाली पर अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लाता है। इस सेल में आप भारी छूट के साथ मोबाइल से लेकर दूसरे घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आप टीवी, फ्रिज से लेकर लैपटॉप तक यहां से किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। यहां से खरीदारी करने पर आपको छूट के साथ ही कैशबैक भी मिलेगा। अमेजन पर होम डेकोरेशन से लेकर सारी चीजों पर दिवाली के वक्त भारी छूट रहती है।
4 of 5
shopping
- फोटो : social media
फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट भी हर साल बिग दिवाली सेल लेकर आता है। इसमें बंपर छूट दी जाती है। आप यहां से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य सामानों पर कई गुना छूट पा सकते हैं। डिस्काउंट के चलते ये सारे सामान अपने वास्तविक कीमत से कई हजार सस्ते में मिलते हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर अलग से डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलता है।
5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल
- फोटो : pexels.com
मिंत्रा
अगर आपको भी ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद पसंद है तो आप मिंत्रा से दिवाली पर जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। आपको छूट के साथ ही कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।