{"_id":"5ea52a988ebc3e905b576c96","slug":"difference-between-fat-loss-and-weight-loss-how-to-reduce-obesity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर फैट लॉस और वेट लॉस में क्या अंतर होता है?","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गया है। और इसका कारण है गलत जीवनशैली। दिन भर ऑफिस में बैठे-बैठे कमर और पेट के पास अतिरिक्त चर्बी जम जाती है, जो देखने में खराब लगता है। ऐसे में लोग अक्सर फैट लॉस और वेट लॉस के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। लेकिन क्या आपको फैट लॉस और वेट लॉस में अंतर पता है? शरीर में जमा हुए चर्बी को कम करने को फैट लॉस और बढ़े वजन को कम करने को वेट लॉस कहते हैं।
2 of 5
मोटापा
- फोटो : फाइल फोटो
अक्सर लोग इस गलतफहमी में रहते हैं कि शरीर का वजन कम हो रहा है तो हम सही दिशा में हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। फैट लॉस के लिए अगर आप जिम जाते हैं और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तो हो सकता है शरीर से चर्बी कम हो जाए लेकिन मसल्स बढ़ने से वजन बढ़ सकता है। ऐसे में हमारे शरीर में फैट बढ़ने के बजाय मांसपेशियों का बढ़ना बहुत बढ़िया होता है। ठीक इसके विपरीत अगर फैट लॉस के साथ मसल्स भी कम हो जाए तो हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। ऐसा होने से आप कमजोर हो सकते हैं, जो अनफिट होने का संकेत है।
3 of 5
मोटापा
- फोटो : फाइल फोटो
शरीर के लिए फैट जरूरी है या मसल्स?
वजन कम करना तो बेहद आसान है। इसके लिए आप अपना आहार कम कर दें और कोई वर्कआउट न करें। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी फैट लॉस है। क्योंकि फैट के वजह से हमारा शरीर सुंदर नहीं दिखता है। फैट लॉस के लिए सही डाइट प्लान के साथ ट्रेनर से उचित सलाह लेनी चाहिए। कई लोग इस भ्रम में रहते हैं कि वेट लॉस हो गया तो वो फिट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोटापा
- फोटो : फाइल फोटो
वजन कम करना बहुत ही आसान है। आप बहुत कम समय में इसे कर सकते हैं। अगर आपको किसी शादी, फंक्शन या किसी वजह से वजन कम करना है तो आप एक्सट्रीम डाइट के माध्यम से 5 से 6 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
मोटापा
- फोटो : फाइल फोटो
हालांकि हमारे शरीर को फैट की भी जरूरत होती है, जिसे हम असंतृप्त वसा या अनसैचुरेटेड फैट कहते हैं। इसके लिए ओमेगा 3 और ओमेगा 6 वाले आहार का सेवन करना चाहिए। कुल मिलाकर फैट लॉस ही जरूरी है वेट लॉस एक भ्रम मात्र है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।