फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: घर में लानी है खुशहाली, तो इस धनतेरस जरूर करें इन चार चीजों की खरीदारी

Tue, 02 Nov 2021 12:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Buy these four things on the day of Dhanteras
धनतेरस 2021 - फोटो : istock

हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस का त्योहार आ गया है, जो इस बार 2 नवंबर  के दिन है। इस दिन का खास महत्व होता है, क्योंकि इस दिन खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। वहीं, मान्यता है कि इसी दिन से मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घरों में आती हैं, और अपनी कृपा दृष्टि बरसाती हैं। धनतेरस के मौके पर लोग काफी खुश होते हैं, और घर के लिए खरीदारी करते हैं। कोई अपनी जरूरत का सामान, तो कोई अगले दिन होने वाली नर्क चतुर्दशी और दिवाली के लिए सामान खरीदता है। वहीं, इस दिन बर्तन खरीदने की भी मान्यता है। लेकिन इन सबके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है और इनसे कई लाभ भी मिलते हैं। तो चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Dhanteras 2021 Buy these four things on the day of Dhanteras
धनतेरस 2021 - फोटो : istock

सोना-चांदी खरीदें

  • धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता और जरूरत के हिसाब से इसकी खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
Dhanteras 2021 Buy these four things on the day of Dhanteras
धनतेरस 2021 - फोटो : Pixabay

छोटा चम्मच

  • आप चाहें तो या आप अगर सोने-चांदी जैसी चीजें नहीं खरीद सकते हैं, तो आप एक छोटा चम्मच खरीद लें। इसके बाद इसे रोजाना अपनी पूजा में शामिल करें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Buy these four things on the day of Dhanteras
धनतेरस 2021 - फोटो : istock

सोलह श्रृंगार का तोहफा

  • धनतेरस के दिन पतियों को अपनी पत्नियों को सोलह श्रृंगार का तोहफा देना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। आप लाल रंग की साड़ी और सिंदूर देना बिल्कुल भी न भूलें।
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Buy these four things on the day of Dhanteras
धनतेरस 2021 - फोटो : pixabay

झाड़ू

  • धनतेरस के दिन आप कई चीजें खरीदते होंगे, लेकिन आपको एक झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। दरअसल, झाड़ू खरीदने का मतलब होता है कि अपने घर से गरीबी को हटाना। इसलिए धनतेरस के दिन ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed